Fawad-Khan1

मुश्किल से एक हफ़्ता ही बीता होगा जब हमने आपको बताया था कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली अगली फ़िल्म के लिए फ़वाद खान को साइन करने का मन बना रहे हैं । भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर बराबर रूप से बॉलीवुड पर भी देखने को मिल रहा है । अब हमने सुना है कि सलमान खान फ़वाद को लेने का विचार बदल सकते हैं ।

यह कहा जा रहा है कि, फ़वाद खान सलमान खान के प्रोडक्शन की फ़िल्म को छोड़ सकते हैं, इसका कारण है, मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना), जो भारतीय मनोरंजन उद्योग से पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं , द्दारा बड़े पैमाने पर किया गया विरोध प्रदर्शन । इस विरोध प्रदर्शन ने करण जौहर जैसे दिग्गज के साथ एक नया मोड़ ले लिया है । पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड फ़िल्मों में काम देने के चलते मनसे द्दारा करण जौहर के घर और ऑफ़िस के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है और जिसके चलते करण जौहर को सुरक्षा मुहैया कराई गई है ।

वहीं दूसरी तरफ़, नितिन कक्कड़, जो सलमान खान प्रोडक्शन की अगली फ़िल्म के निर्देशक तय किए गए हैं, ने कथित तौर पर अपनी फ़िल्म में फ़वाद खान को लेने से इंकार कर दिया है । जबकि कुछ दिन पहले नितिन कक्कड़ ने ही फ़वाद को अपनी फ़िल्म, जो एक शहरी प्रेम कहानी है, में लेने की घोषणा की थी ।

जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद ये साबित हो गया है कि सैन्य शिविर में हुए हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों की मौत का जिम्मेदार पाकिस्तान हो सकता है । और इसके परिणामस्वरुप, कई भारतीय नागरिकों ने न केवल इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की बल्कि पड़ौसी देश पाकिस्तान के खिलाफ़ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की साथ ही पाकिस्तानी कलाकारों को जो भारतीय मनोरंजन उद्योग का हिस्सा हैं, को भारत से निकालने की भी मांग की ।