Half-Girlfriend-6

इन दिनों अर्जुन कपूर और श्रद्दा कपूर अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड की शूटिंग में व्यस्त हैं । न्यूयॉर्क के शूटिंग शेड्यूल को खत्म कर अब फ़िल्म की पूरी यूनिट मुंबई में शूटिंग कर रही है । गौरतलब है कि ये फ़िल्म लेखक चेतन भगत के उपन्यास हाफ़ गर्लफ़्रेंड पर आधारित है ।

हाफ़ गर्लफ़्रेंड की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर और श्रद्दा कपूर लोकल ट्रेन सेट पर शूटिंग करते हुए नजर आए । अर्जुन ने इस फ़ोटो को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया और कहा कि वह एक बार फ़िर शाहरुख और काजोल द्दारा फ़िल्म दुलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के एपिक सीन को कर रहे हैं > उन्होंने लिखा, “Our very own DDLJ moment !!! @ShraddhaKapoor @mohit11481 @chetan_bhagat #halfgirlfriend #shootlife #mumbailocal.”

निर्देशक मोहित सूरी की फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड अगले साल 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।