ईद 2020 में रिलीज होने वाली सलमान खान की बहुचर्चित फ़िल्म राधेः यॉर मोस्ट वान्टेड भाई की शूटिंग आज से मुंबई के मेहबूब स्टूडियो में शुरू हो गई है । आज सलमान खान ने फ़िल्म के मुहुर्त की तस्वीर को अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसमें सलमान खान के साथ सोहेल खान, अपूर्व अग्निहोत्री, प्रभुदेवा, दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ़ नजर आ रहे है । सलमान खान की कॉप ड्रामा राधेः यॉर मोस्ट वान्टेड के मुहुर्त क्लैप को जैकी श्रॉफ़ पकड़े हुए दिखाई दे रहे है ।

सलमान खान ने शुरू की राधे की शूटिंग
सलमान ने राधे की शूटिंग शुरू होने की खबर देते हुए लिखा, 'और सफ़र शुरू हुआ' । बता दें कि इस फ़िल्म में सलमान के साथ दिशा और रणदीप हुड्डा अहम रोल निभाते हुए दिखाई देंगे । इस फ़िल्म में सलमान एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे । यह ऐसा पुलिस ऑफिसर होगा जो 'भाई' के तौर पर सबके सामने रहता है, जबकि वास्तव में वह अंडरकवर पुलिस वाला है । वहीं रणदीप हुड्डा फिल्म में नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगे ।
शुरूआत में कहा जा रहा था राधे फ़िल्म सलमान की वॉंटेड का सीक्वल है लेकिन फ़िर दबंग 3 के ट्रेलर के दौरान सलमान ने खुद साफ़ किया कि उनकी ये फ़िल्म वॉंटेड का सीक्वल नहीं बल्कि उसकी 'बाप' है । वैसे हम आपको बता दें कि राधे फ़िल्म कोरियन फ़िल्म The Outlaws का हिंदी रीमेक है ।
यह भी पढ़ें : CONFIRMED! ईद 2020 में राधे बनकर आएंगे सलमान खान, #EidRadheKi के साथ शेयर किया मोशन पोस्टर
राधेः यॉर मोस्ट वान्टेड भाई की बात करें तो इस फ़िल्म को प्रभु देवा निर्देशित करेंगे । राधे को सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले होगा । यह फ़िल्म अगले साल ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
And the journey begins . . .#RadheEid2020 @SohailKhan @bindasbhidu @DishPatani @RandeepHooda @PDdancing @atulreellife @nikhilnamit @SKFilmsOfficial @reellifeprodn pic.twitter.com/rup4OZFr2I
— Chulbul Pandey (@BeingSalmanKhan) November 1, 2019
















