दुनिया भर में सलमान खान के जबरा फैंस को सरप्राइज देते हुए, निर्देशक प्रभु देवा और सुपरस्टार सलमान खान की पॉवरपैक जोड़ी इस साल क्रिसमस पर दबंग 3 और अगले साल ईद पर राधे के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है । राधे, योर मोस्ट वॉंटेड भाई नाम की इस फ़िल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आएंगे । सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें क्रिसमस पर चुलबुल पांडे और ईद पर राधे के साथ मोस्ट वांटेड भाई की झलक साझा की है ।

सलमान खान ईद 2020 में आएंगे राधे के साथ
सलमान की ये फ़िल्म अगले साल 2020 में ईद के दौरान रिलीज होने वाली फ़िल्म है । राधे का ऑफ़िशियल ऐलान करते हुए सलमान ने लिखा, ''Aap he ne poocha tha 'Dabangg 3' ke baad kya? What and when? Yeh lo answer #EidRadheKi
सलमान के इन दो प्रतिष्ठित किरदारों के प्रति दीवानगी से हर कोई वाकिफ़ रखता है और ये ही वजह है कि वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस के बीच भाईजान के प्रति जुनून देखने मिल रहा है । बॉलीवुड की इस डायनामिक जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं और अब अपने दो पसंदीदा किरदारों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है ।
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी ।
यह भी पढ़ें : 2020 की ईद के लिए राधे को ही तैयार कर रहे हैं सलमान खान, वेटरन नहीं इस कोरियन फ़िल्म का रीमेक है राधे !
वहीं राधे की बात करें तो, राधे भी प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमा खान एवं सोहेल खान द्वारा निर्मित होगी ।
















