रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साई-फ़ाई थ्रिलर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग अब अपने आखिरी पड़ाव पर है । हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे । और अब उन्हें ज्वाइन करने के लिए अमिताभ बच्चन भी वहां पहुंच गए है । बता दें कि फ़िल्म में अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर के किरदार शिवा के गुरू का किरदार निभा रहे है ।

अमिताभ बच्चन मनाली में करेंगे ब्रह्मास्त्र की शूटिंग
खबरों की मानें तो, मनाली में भव्य क्लाइमैक्स सीन शूट होना है जिसके लिए फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट वहां पहुंच रही है । मनाली से शूटिंग खत्म करके जहां अमिताभ पोलैंड निकलेंगे वहीं रणबीर और आलिया बनारस जाएंगे । जहां उन्हें एक गाना शूट करना है जिसे वह जून में किन्हीं कारण वश कर नहीं पाए थे ।

बता दें कि हमने बॉलीवुड हंगामा पर आपको बताया था कि, ब्रह्मास्त्र का बेसिक प्लॉट अवेंजर्स फ़्रैंचाइजी से मिलता जुलता है। जैसे अवेंजर्स में सारे किरदार इनफिनिटी स्टोन्स के लिए लड़ते हैं, वैसी ही कुछ लड़ाई इस फिल्म के किरदारों में ब्रह्मास्त्र के लिए होती दिखाई देगी ।
यह भी पढ़ें : REVEALED: अंवेजर्स फ़्रैंचाइजी का टच लिए हुए है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र, बेसिक कहानी आई सामने
गौरतलब है कि, इस फ़िल्म में शाहरुख खान का भी एक स्पेशल रोल होगा । जिसकी शूटिंग हाल ही में शाहरुख ने पूरी की । अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ब्रह्मास्त्र अगले साल 2020 गर्मियों के सीजन रिलीज होने की उम्मीद है ।
















