बहुत जल्द शाहरुख खान की पिछली फ़िल्म जीरो, जिसमें अभिनेता ने बौने का किरदार निभाया था और ये फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, को रिलीज हुए एक साल हो जाएगा लेकिन अभी तक अभिनेता ने अपनी अगली फ़िल्म का ऑफ़िशियल ऐलान नहीं किया है । हालांकि शाहरुख खान की अगली फ़िल्म को लेकर तमाम तरह की खबरें काफ़ी समय से आ रही हैं लेकिन अभी तक अभिनेता ने किसी भी फ़िल्म को लॉक नहीं किया है । जब हैरी मेट सेजल और जीरो की बैक-टू-बैक असफ़लता के बाद शाहरुख खान ने कुछ दिनों के लिए फ़िल्मों से दूरी बनाने का फ़ैसला किया और एक सही स्क्रिप्ट का इंतजार किया क्योंकि वह अब अपनी अगली फ़िल्म के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है ।

SCOOP: शाहरुख खान ने साइन की इस बड़े फ़िल्ममेकर की अगली फ़िल्म, टाइटल और एक्ट्रेस भी हुई फ़ाइनल ?

शाहरुख खान की अगली फ़िल्म बहुत विशाल और भव्य होगी

भले ही पिछले कुछ समय से शाहरुख की फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हों लेकिन उनकी बादशाहत इससे कम नहीं हुई है । आज भी कई फ़िल्ममेकर्स उन्हें अपनी फ़िल्म में लेने के लिए उत्साहित है । जहां फ़ैंस अपने चहेते स्टार की अगली फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं अभिने्ता ने अपने जन्मदिन पर ऐलान किया था कि वह जल्द ही अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान करेंगे । लेकिन अभी तक उनके फ़ैंस का इंतजार खत्म नहीं हुआ है ।

वहीं बॉलीवुड हंगामा ने आपको एक्सक्लूसिवली बताया था कि शाहरुख जल्द ही साउथ के फ़िल्ममेकर एटली कुमार की अगली फ़िल्म साइन करने वाले हैं । ये फ़िल्म एक मसाला एक्शन फ़िल्म होगी । इसके अलावा ये भी खबरें आईं थी कि वह राजकुमार हिरानी की अगली फ़िल्म में भी नजर आ सकते है । बहरहाल खबरों के मुताबिक, शाहरुख जल्द ही एटली की अगली फ़िल्म के लिए तैयारी शुरू कर देंगे ।

यह भी पढ़ें : एटली कुमार के साथ शाहरुख खान की एक्शन फ़िल्म की शूटिंग इस दिन होगी शुरू

और अब खबरें आ रही हैं कि, शाहरुख ने निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरु-कृष्णा डीके, जिन्हें राज-डीके के नाम से भी जाना जाता है, की अगली फ़िल्म साइन की है । वैसे ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख इस निर्देशक जोड़ी के साथ काम करेंगे । खबरों के मुताबिक, ये एक विशाल फ़िल्म होगी जिसके लिए स्क्रिप्ट, टाइटल और अभिनेत्री का चयन भी किया जा चुका है । खबरों के मुताबिक, इस फ़िल्म की शूटिंग साल 2020 के शुरूआत में शुरू होने की उम्मीद है । और यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह या तो अगले साल या फ़िल 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है ।