असल जिंदगी की झकझोर देने वाली घटनाओं पर फ़िल्म बनाने वाले फ़िल्ममेकर अनुभव सिन्हा इस हफ़्ते 28, फ़रवरी को लेकर आ रहे हैं तापसी पन्नू अभिनीत थप्पड़ । घरेलू हिंसा से न्याय दिलाने का दम भरने वाली फ़िल्म थप्पड़ हार्ड-कोर मैनस्ट्रीम फ़िल्म नहीं है बल्कि अभिनय उन्मुखी और कंटेंट बेस्ड फ़िल्म है जो अपने बेहतरीन और झकझोर देने वाले कंटेंट और दमदार परफ़ोर्मेंसे से ज्यादा से ज्यादा से लोगों के बीच पहुंचने का दम रखती है । थप्पड़ के ट्रेलर ने पहले ही लोगों को फ़िल्म देखने के लिए इंस्पायर कर दिया है ।

तापसी पन्नू की थप्पड़ का ओपनिंग डे कलेक्शन
अपनी अलग थीम होने के कारण मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में थप्पड़ अपने दर्शक जुटाने में कितनी कामयाब होगी, ये तो फ़िल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा । लेकिन बॉक्सऑफ़िस भविष्यवाणी के तहत तापसी की थप्पड़ अपनी रिलीज के पहले दिन यानि ओपनिंग डे पर तकरीबन 4 करोड़ रु का कारोबार करने की संभावना जताई जा रही है ।
यह भी पढ़ें : THAPPAD TRAILER: तापसी पन्नू की थप्पड़ घरेलू हिंसा से न्याय दिलाना सीखाती है
अनुभव और तापसी की जोड़ी इससे पहले मुल्क, जिसे दर्शकों सहित समीक्षकों ने भी खूब सराहा था, जैसी बेहतरीन फ़िल्म दे चुकी है इसलिए थप्पड़ के साथ उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई है ।
















