इन दिनों बढता हुआ मोटापा लोगों के लिए अहम मुद्दा बन गया हैं । और इसलिए ऑस्ट्रेलिया के भारतीय समुदाय द्दारा बिपाशा बसु को इस बारे में बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया गया है ।

सूत्रों के मुताबिक, बिपाशा ने इस निमंत्रण का स्वीकार किया है । और अगले साल जनवरी में एक खास सत्र के लिए वह सिडनी जाने वाली हैं ।

इस सूत्र के अनुसार, "बिपाशा यहाँ जाकर व्यायाम करने और दैनिक गतिविधियों में कसरत को शामिल करने के महत्व के बारे में बात करेंगी । वह यहाँ जाकर कुछ कसरत के आसान प्रकार दिखायेंगीं । जिसें, कामकाजी लोग अपनी जीवन शैली में अपना सकें । टेलीविजन देखते हुए या फिर अपने कार्यस्थल पर रहतें हुए भी यह व्यायाम वह कर सकतें हैं । जिससे नये साल की शुरूआत यहाँ के लोगों के लिए एक स्वस्थ वर्ष के रूप में हो सकती हैं ।

बिपाशा कहती हैं, "मैं इस मंच का इस्तमाल कर लोगों को मेरी फिटनेस के सफर की दिलचस्प बातें भी बताउँगी । ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने में और उनकी फिटनेस से जुडी समस्याओं का हल निकालने में इस मंच का उपयोग होगा ।"