
अक्षय कुमार को बाहुबली करते हुए देखने के लिए तैयार हो जाओ । मुंबई के सबसे सफल निर्माता साजिद नडियाडवाला अपनी खुद की बाहुबली को उसी पैमाने पर बनाने के मूड में है ।
उनकी हाउसफुल फ्रैंचाइज़ की अगली किस्त, न केवल हाउसफुल 3 के कलाकारों के सभी सदस्यों, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण और जैकीलीन फर्नांडीज तक सभी को वापस लाएगी,बल्कि चंकी पांडे, ॠषि कपूर जैसे मजेदार किरदार को भी लेकर आएगी ।
इस बात की पुष्टि करते हुए साजिद नाडियाडवाला कहते हैं कि, "हां, ये सही है कि हम पहली हाउसफ़ुल फ़िल्मों के पूरे कलाकारों को वापस लाने का इरादा रखते हैं । हां, जिया खान अब हमारे साथ नहीं है । भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे । लेकिन बाकी के सभी कलाकार रहेंगे ।''
हाउसफुल 4 का विचार नडियाडवाला के दिमाग में आया था । "मैंने सोचा था कि हम पुनर्जन्म के विषय पर इतनी गंभीर गहन रोमांटिक फिल्में देख चुके हैं, जैसे मधुमती, कर्ज इत्यादि जिन्हें आपने देखी हैं ... पुनर्जन्म पर फ़नी टेक क्यों नहीं लेते हैं ? और यही मेरा आइडिया था । मैंने इसे अपने कहानीकार के साथ शेयर किया । मुझे लगा कि वह इसे क्रेक करने के लिए 1 या 2 साल का वक्त लेंगे । लेकिन वे एक शानदार स्क्रिप्ट के साथ बेहद कम समय में मेरे पास आए । इसलिए हां, यहां हम पुनर्जन्म दिखाने को तैयार हैं ।"
इस बार साजिद नादियाडवाला हाउसफ़ुल 4 का निर्देशन करने के लिए फ़िर से साजिद खान को लेकर आए है । हाउसफ़ुल फ़्रेंचाइजी की दो फ़िल्मों को निर्देशित करने के बाद साजिद खान और साजिद नाडियाडवाला में झगड़ा हो गया था और इसलिए इसकी तीसरी किश्त को साजिद-फ़रहाद द्दारा निर्देशित किया गया था ।
नाडियाडवाला का मानना है कि जो हो गया सो हो गया । "हम अपने प्रोडक्शन हाउस से अभी तक की सबसे महंगी कॉमेडी बनाने के लिए आगे सोच रहे है । हाउसफुल 4 को दो टाइम जोन में सेट किया जाएगा । एक तो वर्तमान का समय । और दूसरा बाहुबली का युग जहां सभी किरदार कॉस्ट्यूम पहने हुए नजर आएंगे ।''
कॉस्ट्यूम युग को बाहुबली के समान पैमाने पर शूट किया जाएगा । हां, हम अक्षय कुमार को हथियारों से युक्त बख़्तरबंद रथ और युद्ध टोपी पहने हुए देखेंगे ।
यह सब देखने के लिए साल 2019 की दिवाली का इंतजार कीजिए जब यह फ़िल्म रिलीज होगी ।
















