बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की चिंता उनके फैंस को परेशान कर रही है । कुछ देर पहले कहा जा रहा था कि, अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण धर्मेंद्र को तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है । और सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है । लेकिन अब धर्मेंद्र की टीम ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है जिसमें बताया है कि उनकी तबीयत अब ठीक है ।

वेंटिलेटर पर नहीं हैं धर्मेंद्र ; टीम ने दी हेल्थ अपडेट- “चिंता की कोई बात नहीं, पहले से ठीक है तबीयत”

धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट

धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार हो रहा है । इस बात की पुष्टि करते हुए उनकी टीम ने बताया है कि, धर्मेंद्र अस्पताल में जरूर हैं, लेकिन उनकी सेहत में सुधार हो रहा । टीम ने बताया, “वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है ।” इस समय धर्मेंद्र के साथ उनका परिवार मौजूद है और उन्होंने सभी से गोपनीयता बनाए रखने की अपील की है ।

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर फैंस चिंतित हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर यह अफवाहें फैल गईं कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन ऐसा नहीं है ।

धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त से अपने फार्महाउस पर ही रह रहे थे ।उन्हें नेचर के करीब रहते हुए खेती करना, जानवरों के बीच रहना अच्छा लगता है । धर्मेंद्र भले ही 89 साल के हैं लेकिन इडंस्ट्री में वो आज भी एक्टिव हैं । फ़िल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहते हैं ।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद धर्मेंद्र तेरी बातों मे ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे । और अब जल्द धर्मेंद्र अगस्त्य नंदा की फ़िल्म इक्कीस में भी नजर आने वाले हैं । यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी ।

सोशल मीडिया पर अब उनके फैंस जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं ।