512560711

सलमान खान, जो अपनी आगामी फ़िल्म सुल्तान को प्रमोट कर रहे हैं , इन दिनों अपनी असंवेदनशील टिप्पणी पर बुरी तरह मुसीबत में फ़ंस गए हैं । प्रमोशन के दौरान , सलमान खान ने कहा था कि वह कुश्ती रिंग में घंटों शूटिंग के बाद खुद को एक बलात्कार पीड़ित महिला की तरह महसूस करते थे ।

साक्षात्कार के बाद से, सलमान खान महिला आयोग , मीडिया और सोशल मीडिया से भारी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं । जब सलमान खान के भाई अरबाज़ खान से इस मुद्दे पर अपनी कोई राय देने को कहा गया तब अरबाज़ ने कहा कि , जो भी सलमान के साथ होता है उन सब के लिए वह जवाबदेह नहीं थे । अरबाज़ ने आगे कहा कि सलमान को एहसाह हो जाना चाहिए था कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जिससे तुलना की थी वो उचित नहीं थी यदि उन्हें लगा कि माफ़ी मांगने की जरूरत है तो वो ऐसा जरूर करेंगे ।

अरबाज़ खान ने आशा व्यक्त की कि यदि सलमान ने गलती से ये बयान दिया है तो उन्हें इस पर अपनी सफ़ाई या स्पष्टीकरण देना चाहिए क्योकी वह युवाओं के आदर्श हैं और उनके बड़ी तादाद में प्रशंसक हैं । कभी-कभी लोग अपनी बात को समझाने के लिए उन चीजों से तुलना करते हैं जिससे दूसरों को ठेस पहुंचती है । लेकिन, इसका ये मतलब नहीं है उनका इरादा गलत है । ये सलमान का निर्णय है कि वह अपने असंवेदनशील टिप्पणी पर माफ़ी मांगना चाहते हैं ।

कल, सलमान खान के पित सलीम खान ने ट्विटर अकाउंट का सहारा लेते हुए सलमान की जगह सलमान के असंवेदनशील टिप्पणी पर सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगी । सलमान की कुश्ती पर आधारित फ़िल्म सुल्तान ईद के दिन 6 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।

भाजपा ने सलमान से उनके रेप्ड वुमन कमेंट पर माफ़ी की मांग की

सलमान एक बार फ़िर अपने बयान को लेकर मुश्किल में आ गए हैं । एक मीडिया कार्यक्रम के दुअरान सलमान से उनकी फ़िल्म और शूटिंग से जुड़ी बातें पूछने पर सलमान ने कुश्ती दृश्यों की तुलना बलात्कार पीड़ित महिला से कर दी । सलमान ने कहा कि , जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आया करता था, मुझे रेप की शिकार महिला जैसा महसूस होता था... मैं सीधा चल भी नहीं पाता था । सलमान खान के इस बयान की चौतरफ़ा निंदा हो रही है और सोशल मीडिया पर उन्हें कटु आलोचनाओं का सामना करन पड़ रहा है ।

एक तरफ़ राष्ट्रीय महिला आयोग ने सलमान खान से सात दिनों के भीतर माफी माँगने के लिए कहा, वहीं दूसरी तरफ़ राजनीतिक पार्टी भाजपा भी सलमान खान के विरोध में शामिल हो गई है । भाजपा ने सलमान से माफ़ी की मांग की है । इस मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा की प्रवक्ता एनसी शाइना ने कहा कि बलात्कार एक शक्ति दिखाने का प्रयास और महिलाओं के आत्म सम्मान का अपमान था, सलमान खान को अपने बयान के लिए शर्मिंदा होना चाहिए और उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि चूंकि सलमान खा को महिलाओं का आदर करने के लिए जाना जाता है , उन्हें अपनी प्रतिष्ठा के लिए जीना चाहिए और गलती से बोली गई अपनी इस टिप्पणी पर माफ़ी मांगनी चाहिए ।