512644493

हमने पहले आपको बताया था कि टीवी सीरिज 24 की अपार सफ़लता के बाद अब अनिल कपूर इसके सीजन 2 को बहुत जल्द ही दर्शकों को  लेकर आ रहे हैं । अब हमने सुना है कि नाना पाटेकर, जिन्होंने अनिल कपूर के साथ परिंदा, वेलकम, वेलकम बेक जैसी फ़िल्मों में पहले भी साथ काम किया है , अब 24 सीजन 2 में भी नज़र आएंगे ।

 

इस खबर की पुष्टि करते हुए अनिल कपूर के करीबी सूत्रों के मुतबिक, हां, नाना पाटेकर 24 सीजन 2 का हिस्सा होंगे, हालांकि वह एक अभिनेता के तौर पर इसमें नज़र नहीं आएंगे । वास्तव में नाना ने दूसरे सत्र की शुरूआत करने के लिए पुराने में क्या-क्या हुआ ये बताने के लिए अपनी आवाज़ दी है और साथ ही आगामी सीजन में क्या दिखाया जाएगा इस बारें में बताया है ।

 

इतना ही नहीं हमने सुना है कि नाना पाटेकर इस सीरिज के लिए अपनी आवाज़ पहले से ही रिकॉर्ड कर ली है ।