अक्षय कुमार जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित अपनी आगामी फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा में स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर भी अहम किरदार में नजर आएंगी ।

आपको बता दें कि यह फ़िल्म हमारे मानमीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्दारा शुरू किए गए सफ़ाई अभियान-स्वच्छ भारत अभियान, से प्रेरित है इसलिए आज अक्षय कुमार को प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिला । इस अवसर को न गंवाते हुए अक्षय ने प्रधानमंत्री को अपनी आगामी फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा के बारें में बताया । और इस सुखद क्षण को अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि, "प्रधानमंत्री ने फिल्म का शीर्षक सुनकर जो मुस्कान दी उसने मेरा दिन बना दिया ।"

ये फिल्म सरकार के विजन को दर्शकों तक पहुंचाने में और लोगों का आंख खोलने में कामयाब हो सकती है क्योंकि फिल्म आज भी मास कम्यूनिकेशन के सबसे अच्छे स्त्रोत में से एक है । अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें इस फिल्म के बारे में पूरी जानकारी दी ।

फ़िल्म की बात करें तो, निर्देशक नीरज पांडे की व्यंग्यात्मक कॉमेडी फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा सच्चाई को बयां करती ये एक हल्की-फ़ुल्की फ़िल्म है । अक्षय की यह फिल्म एक ओर तो प्रधानमंत्री के 'स्वच्छ भारत' अभियान का समर्थन करती है तो दूसरी ओर सफाई का ध्यान नहीं रखने वालों के लिए चुभते व्यंग्य के बीच दर्शकों को हास्य परोसती है । यह फ़िल्म इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।