
कोंकणा सेन शर्मा के पास जश्न मनाने के दोहरे कारण हैं । क्योंकी कोंकणा सेन शर्मा को न्यू यॉर्क फ़िल्म फ़ेस्टिवल में दो अवॉर्ड से नवाजा गया । बीते साल कोंकणा फ़िल्म ए डेथ इन द गूंज के साथ निर्देशन के क्षेत्र में उतरी । इस फ़िल्म को कई विभिन्न फ़िल्म फ़ेस्टिवल में दिखाया गया लेकिन ये फ़िल्म अभी तक भारत में रिलीज नहीं हो पाई ।
हाल ही में ए डेथ इन द गूंज को न्यू यॉर्क फ़िल्म फ़ेस्टिवल में दिखाया गया । और इस फ़िल्म के लिए कोंकणा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला । और इसकी आधिकारिक घोषणा इस तरह हुई,“#NYIFF2017 Awards Winner Best Director is Konkona Sensharma @konkonas @chhabs @aroonshiv.”
इसी फ़िल्म फ़ेस्टिवल में कोंकणा की विवादित फ़िल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का को भी दिखाया गया । उनकी इस फ़िल्म को बहुत सराहा गया । और इसके बाद उन्हें उनकी विवादित फ़िल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला । “#NYIFF2017 Awards Winner Best Actress is @konkonas @chhabs @aroonshiv,” the announcement read.
ए डेथ इन द गूंज को कोंकणा सेन शर्मा द्दारा लिखा और निर्देशित किया गया था । इसके मुख्य कलाकार हैं कल्की कोएच्लिन, विक्रांत मासी, तनुजा, गुलशन देव्या, रणवीर शौरी और अन्य ।
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का को अलंकृता श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है । रत्ना पाठक शाह, आहाना कुमरा और प्लेबिटा बोराताकुर के अभिनय से सजी यह फ़िल्म चार छोटे शहरों से आईं चार अलग-अलग आयु वर्ग की महिलाओं के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने व्यक्तिगत और यौन अधिकारों के लिए खड़ी होती हैं । इंडिया में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था । सेंसर बोर्ड का कहना था कि फिल्म में कई सेक्सुअल सीन, गंदे शब्द और ऑडियो पॉर्न होने की वजह से इसे सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सकता । बाद में, फिल्म प्रमाणन
अपीलीय ट्रिब्यूनल ने इसे ए प्रमाण पत्र के साथ पारित किया । यह फ़िल्म भारत में अभी तक रिलीज नहीं हुई है ।
















