अब तक हम सभी जानते हैं कि श्रद्दा कपूर और अर्जुन कपूर जल्द ही मोहित सूरी द्दारा निर्देशित फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड में रिया सोमानी और माधव झा के किरदार में नजर आएंगे । हमने आपको पहले बताया था कि यह फ़िल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है और उसके किरदारों का नाम भी यही है, इसके अलावा इस फ़िल्म में जैकलीन फ़र्नांडिज़ भी एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी । अब हमने सुना है कि श्रद्दा इस फ़िल्म में अर्जुन को अंग्रेजी पढ़ाती हुई भी नजर आएंगी ।

फ़िल्म में, श्रद्दा कपूर का किरदार रिया सोमानी अपनी खुद की 'इंग्लिश कोचिंग क्लास' शुरू करती है जिसमें अर्जुन कपूर का किरदार माधव झा सिर्फ़ एकमात्र स्टूडेंट होता है । फ़िल्म में अर्जुन को इंग्लिश की क्लास लेते देखना वाकई दिलचस्प होगा, साथ ही इसमें अपनाया गया फ़ाइव प्वाइंट एजेंडा दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा । अर्जुन को अंग्रेजी सिखाने के तरीके में शामिल होंगे, अंग्रेजी उपन्यासों को पढ़ना, अंग्रेजी गाने सुनना, अंग्रेजी में बोलना, अंग्रेजी बिलबोर्ड्स पढ़ना, और जो अलग से दिखाई दिया वो था, 'बिल गेट्स के वीडियो देखना' । हालांकि हम यह नहीं समझ पाते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक, बिल गेट्स को भाषा के ऊपर अच्छी कमान थी, तो फ़िर लोग विशेष रूप से उनके वीडियो को देखकर अंग्रेजी कैसे सीखेंगे । बहरहाल यह सब देखना वाकई दिलचस्प होगा ।

फ़िल्मों की बात करें तो, हाफ़ गर्लफ़्रेंड के बाद श्रद्दा कपूर हसीना; द क्वीन ऑफ़ मुंबई फ़िल्म में नजर आएंगी । जबकि अर्जुन कपूर मुबारका फ़िल्म में नजर आएंगे । बालाजी मोशन पिक्चर्स द्दारा प्रोड्यूस्ड फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड मोहित सूरी द्दारा निर्देशित की जाएगी । यह फ़िल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।