कोरोना संकटकाल से पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी इस महामारी के दौर में अपनी ओर से हर संभव मदद कर रहे हैं । जहां एक तरफ़ अक्षय कोरोना प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं वहीं दूसरी ओर संकट की इस मुश्किल घड़ी में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर डटे कोरोना वॉरियर्स के लिए भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है ।

अक्षय कुमार को मुंबई पुलिस की फ़िक्र
पुलिस बल की सेहत व फ़िटनेस पर निगरानी रखने के लिए कुछ महीने पहले अक्षय ने नासिक पुलिस को फिटनेस-हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस सौंपा था । और अब नासिक पुलिस के बाद अक्षय ने फिटनेस-हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस मुंबई पुलिस को सौंपा है । यह डिवाइस GOQii हमारे Covid योद्धाओं को ऑक्सीजन, शरीर तापमान और हृदय गति की लगातार जानकारी देगा ।
आदित्य ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अक्षय का शुक्रिया अदा कर इसकी जानकारी दी है ।
Earlier today, @akshaykumar ji handed over fitness- health tracking devices to @MumbaiPolice . It gives a constant reading of oxygen, body temp and heart rate, helpful in Covid battle. Last month, Akshay ji gave it to @nashikpolice . (1/n) pic.twitter.com/rgWh2LfbIW
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) August 1, 2020
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने अब नासिक पुलिस की सुरक्षा का रखा ख्याल, COVID-19 लक्षणों का पता लगाने वाले 500 रिस्ट बैंड किए डोनेट
गौरतलब है कि अक्षय ने कोरोना संकट से निपटने के लिए कई तरह से मदद के हाथ बढ़ाए जिसमें शामिल हैं- पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन देना, मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये का सहयोग देना, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क और रैपिड टेस्टिंग किट के उत्पादन के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम को तीन करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान करना, मुंबई पुलिस और नासिक पुलिस को COVID-19 लक्षणों का पता लगाने वाले रिस्ट बैंड डोनेट करना शामिल है । इसके अलावा अक्षय घर पर रहकर लगातार लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक कर रहे हैं और घरों में रहने के लिए आग्रह कर रहे हैं ।
















