अक्षय कुमार अभिनीत साजिद नाडियाडवाला की आगामी फ़िल्म बच्चन पांडे की घोषणा जुलाई 2019 में की गई थी । यह फ़िल्म इसी साल 2020 को क्रिसमस के दौरान आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ रिलीज होने वाली थी । लेकिन अब अक्षय कुमार की बच्चन पांडे एक नई तारीख को रिलीज होगी जिसकी घोषणा साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से एक नए लुक के साथ की गई है । अब बच्चन पांडे 22 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी ।
![]()
अक्षय कुमार की बच्चन पांडे 22 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी
अक्षय ने भी अपनी फ़िल्म बच्चन पांडे की नई रिलीज डेट की घोषणा अपने नए लुक के साथ की है । फ़िल्म के नए पोस्टर में, अक्षय अपने क्लोज़-अप लुक में दाढ़ी, लुंगी, कई सोने की चेन और माथे पर एक लाल हेडबैंड के साथ नज़र आ रहे है ।
रिलीज डेट के आगे बढ़ने की संभावना
आपको बता दें कि, फ़रहाद सामजी के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही बच्चन पांडे की रिलीज डेट के आगे बढ़ने की संभावना बॉलीवुड हंगामा ने पहले ही जताई थी । क्योंकि 22 जनवरी 2021 को पहले अक्षय की एक और फ़िल्म बेल बॉटल रिलीज होने वाली थी लेकिन अब जबकि इस डेट पर बच्चन पांडे आ रही है तो जाहिर सी बात है कि अक्षय की बेल बॉटम की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है ।
शेयर किया नया लुक
साल 2019 में, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने उद्योग में 65 साल पूरे कर लिए है और सुपर 30, छिछोरे व हाउसफुल 4 के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट की हैट्रिक पूरी करने में सफ़ल रहे है ।
#NGEFamily presents to y'all the new look & new release date ? #SajidNadiadwala's #BachchanPandey starring @akshaykumar is all set to hit the screens on 22nd January, 2021 ?@farhad_samji @kritisanon @WardaNadiadwala pic.twitter.com/F9BlFUvSXC
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) January 27, 2020
बच्चन पांडे का निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया जाएगा और इसे साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया जाएगा । पिछले साल, हाउसफुल 4 के साथ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार करने के बाद, बच्चन पांडे के साथ अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर सहयोग कर रहे है ।
यह भी पढ़ें : बच्चन पांडे और बेल बॉटम, एक महीने से भी कम समय के गैप में रिलीज होंगी अक्षय कुमार की ये दो फ़िल्में
















