srkwal600

हमने आपको बताया था कि दुबई में बॉलीवुड थीम पार्क बनाया गया है जो जल्द ही लोगों के लिए खोला जाएगा । इस बारें में लेटेस्ट खबर ये है कि फ़ैन की जोड़ी यानी शाहरुख खान और वालूश्चा डिसूजा जल्द ही इस थीम पार्क की ओपनिंग सेरेमनी के लिए एक स्पेशल वीडियो शूट करेंगे । गौरतलब है कि, दुबई में खुलने जा रहा बॉलीवुड थीम पार्क 15 नवंबर से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा ।

शाहरुख खान और वालूश्चा डिसूजा पर फ़िल्माया जाने वाला यह स्पेशल वीडियो थीम पार्क की 'रा-वन' राइड पर फ़िल्माया जाएगा और जिसे रीमा कागती निर्देशित करेंगी । जब इस वीडियो के विवरण के बारे में पूछा गया तब वालूश्चा डिसूजा ने कहा कि, उनका ये वीडियो शूट रा-वन की राइड पर होगा लेकिन और ज्यादा जानकारी देने से इंकार किया । जब उनसे शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव के बारें में पूछा गया तो वालूश्चा डिसूजा ने कहा कि, उनका काम के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत सराहनीय थी, और उनके साथ काम करना रोमांचक रहा । वालूश्चा डिसूजा ने ये भी कहा कि उन्हें शाहरुख खान से बहुत कुछ सीखने को मिला ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान और वालूश्चा डिसूजा यशराज फ़िल्म्स की फ़िल्म फैन में साथ नजर आए थे ।