Himesh

ऑस्ट्रेलिया, दुबई और मॉरिशस में एक के बाद एक हिट शो देने के बाद हिमेश रेशमिया ने हाल ही में अपनी नई म्यूजिक एलबम आप से मौशिकी लॉंच की और उसके पहले गाने ने महज 4 दिन में 40 लाख हिट के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी । आज 9 नवंबर के दिन, हिमेश की एलबम आप से मौशिकी का दूसरा गाना 'मेनु कह दे' रिलीज हुआ जिसमें हिमेश के अपोजिट मिस इंडिया अलंकृता सहाय नजर आ रही हैं ।

गीतकार मनोज मुनताशिर के अनुसार अलंकृता सहाय एक 'मौशिकी गर्ल' है बिल्कुल उसी तरह जिस तरह दीपिका पादुकोण, जो हिमेश रेशमिया की पहली एलबम आप का सुरुर में लॉंच हुई थी, को 'सुरुर गर्ल' के नाम से जाना जाता था जब वह लॉंच हुई थी । एलबम से 'मेनु कह दे' गाना हिमेश के बेहद करीब है और उनके अनुसार यह गाना हर उम्र के वर्ग को पसंद आएगा । हिमेश अपने एलबम को मिल रही जबरदस्त प्रशंसा से बेहद खुश हैं । इस पर हिमेश का कहना है कि, "मैं प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूँ क्योंकि दुनियाभर के लोगों ने मेरी एलबम के पहले गाने को पसंद किया और मैं 10 गाने वाली एलबम और और 10 लुभावने वीडियो बनाकर अपने काम से बेहद संतुष्ट हूं ।”

अपने गाने और अलंकृता सहाय के बारें में बात करते हुए हिमेश ने बताया कि, ”मैंने, भूषण जी ने और गीतकार मुनताशिर, सभी ने मिलकर क्रिएटिवली 'मेनु कह दे' गाने को दूसरा ट्रेक लॉंच करने का फ़ैसला किया था क्योंकि हमारे लिए दूसरे गाने के रूप में किस गाने को चुनना चाहिए, बहुत कठिन था क्योंकि हमारे लिए हर गाना फ़ेवरिट है । हमने इस गाने में अलंकृता सहाय को लॉंच किया है और वह इस गाने में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं ।”

आप से मौशिकी के पहले गाने 'आप से मौशिकी' में हिमेश के अपोजिट पूजा बनर्जी नजर आईं है और उन्हें भी खूब पसंद किया जा रहा है । हमारी म्यूजिक एलबम आप से मौशिकी में कुल 10 गाने हैं और एलबम का तीसरा गाना अगले हफ़्ते लॉंच किया जाएगा और इसके लिए ग्रांड

लॉंच की योजना बनाई जा रही है ।