
पहले हमने आपको खबर दी थी कि, सलमान खान अभिनीत फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग देश के सबसे ठंडे क्षेत्रो में शूट की जा रही है । इसलिए शूटिंग करना थोड़ा मुश्किलभरा हो रहा है । चूंकि ट्यूबलाइट एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है, और इसमें सोहेल खान एक मिलिट्री ऑफ़िसर का किरदार अदा कर रहे हैं और अब खबर आ रही है कि शूटिंग के दौरान सोहेल खान घायल हो गए ।
ट्यूबलाइट के मनाली शूटिंग शेड्यूल के दौरान सोहेल खान को चोटें लग गईं और जिसे देखकर फ़िल्म के क्रू मेंबर्स घबरा गए और उन्हें लगा कि सोहेल खान का पैर टूट गया । लेकिन फ़िर बाद में सोहेल खान ने हंसते हुए साफ़ किया कि उनका पैर उतना भी घायल नहीं हुआ है जितना बताया जा रहा है, उन्हें ढलान में दौड़ने के दौरान पैर में मसल्स स्पाज्म हुआ है । हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकारा की उन्हें जैसे ही चोट लगी वैसे ही उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया जहां स्थिती संभल गई । फ़िल्म की टीम द्दारा उनके ख्याल रखने की बात को स्वीकारते हुए सोहेल खान ने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें आईस पेक ट्रीटमेंट, दवाईयां और फ़िजियोथेरेपी जैसे ट्रीटमेंट दिए गए । असल में, यह चोट उनके लिए किस तरह फ़ायदे मंद साबित हुई, इस बारें में सोहेल खान ने राहत व्यक्त करते हुए बताया कि चोट की वजह से वह जल्द से जल्द अपने हिस्से का शूट पूरा कर सके और मुंबई लौट सके ।
ट्यूबलाइट एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है । इस फिल्म की पृष्ठभूमि 1960-62 के इंडो-चीन युद्ध पर आधारित है जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । निर्देशक कबीर खान द्दारा निर्देशित फ़िल्म ट्यूबलाइट में चीनी अभिनेत्री झु झु अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं । फ़िल्म की ज्यादातर शूटिंग हो चुकी है, बस अब टीम, फ़िल्म को फ़िनिशिंग टच देने की तैयारियों में जुटी हुई है ।
















