Mahira-Khan

शाहरुख खान की एक्शन ड्रामा फ़िल्म 'रईस' , तमाम विवादों के बाद आखिरकार इस हफ़्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । अपने सुपरस्टार शाहरुख खान की फ़िल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है । इसके अलावा, इस फ़िल्म के लिए चर्चा का विषय रहीं इसकी अभिनेत्री माहिरा खान, जो पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं और रईस से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं, का होना है ।

दरअसल माहिरा खान पहले ही भारत में लोकप्रिय हो चुकीं हैं । माहिरा, जिंदगी चैनल पर प्रसारित हुए शो हमसफ़र में फ़वाद खान के साथ नजर आईं थी । इन सबके अलावा माहिरा खान से जुड़े ऐसे कई सारे तथ्य है जिनके बारें में लोग शायद ही जानते होंगे :-

1. माहिरा खान ने अपने करियर की शुरूआत एमटीवी के साथ एक वीजे के तौर पर की थी । वीकेंड पर प्रसारित होने वाले इस शो ने माहिरा खान को काफ़ी लोकप्रियता दिलाई ।

2. माहिर खान ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2011 में पाकिस्तानी फ़िल्म 'बोल' के साथ किया जिसमें वह एक सपोर्टिंग रोल में नजर आईं थी । इस फ़िल्म में माहिरा ने हुमैमा मलिक की छोटी बहन आयशा की भूमिका निभाई थी ।

3. इन सब के अलावा माहिरा खान ने अपना होस्टिंग प्रेम बरकरार रखा । माहिरा ने काफ़ी लंबे समय तक एक चर्चित टॉक शो 'टीयूसी- द लाइटर साइड ऑफ़ लाइफ़' को होस्ट किया । इस शो में फ़वाद खान, अली जफ़र जैसे कई सारे कलाकार और शोहेब मलिक और शोएब अख्तर जैसे कई सारे बड़े-बड़े क्रिकेटर शिरकत कर चुके हैं ।

4. व्यक्तिगत तौर पर, माहिरा खान ने अपने दोस्त अली असकारी, जिससे वह लॉस एंजिल्स में मिली

थीं, के साथ साल 2007 में निकाह किया । दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अज़लान है ।

5. माहिरा खान अपने बेटे अज़लान से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं इसलिए वह अज़लान के बारें में लिखती रहती हैं । एक इंटरव्यू के दौरान, माहिरा खान ने खुलासा किया कि उन्होंने इसलिए ये शुरू किया ताकि यदि उन्हें कुछ भी हो जाए, तो उनके बेटे को सब कुछ पता रहे ।

6. माहिरा खान माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और बॉलीवुड फ़िल्म राम लखन में माधुरी को देखकर ही माहिरा अभिनेत्री बनने के लिए प्रेरित हुईं ।

7. माहिरा खान को बचपन से ही बॉलीवुड से बहुत प्यार रहा है । एक बार माहिरा ने खुलासा किया कि जब वो छोटी थीं तब वह अक्सर फ़िल्म मैगजीन चुरा लेती थीं । इतना ही नहीं जब वह खुद मरेंगी तब वह दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता गुरू दत्त से स्वर्ग में मिलना चाहेंगी । जाहिरतौर पर वह बॉलीवुड के लिए पागल हैं । इतना ही नहीं माहिरा ने विशाल भारद्वाज और इम्तियाज अली जैसे कुछ समकालीन फ़िल्म निर्माताओं के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की है ।

8. साल 2015 में माहिरा खान को ब्रिटिश साप्ताहिक 'ईस्टर्न आई' ने एशियाई सेक्सिएस्ट महिलाओं की सूची में 10वां स्थान दिया । इसके बाद हमने सुना है कि साल 2016 में माहिरा खान इस सूची में 9वें पायदान पर आ गईं हैं ।

9. माहिरा खान को उनके सह-कलाकार द्दारा 'मजदूर खान' नाम दिया गया । असल में एक पाकिस्तानी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में माहिरा खान ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनके स्टाइलिस्ट बाबर उन्हें इस नाम से पुकारते थे जब उन्हें साधारण जिंदगी जीना अच्छा लगता था और यहां तक की फ़र्श पर बैठकर भोजन करना उन्हें बहुत अच्छा लगता था ।

10. अफ़वाहों का बाजार गर्म है कि माहिरा खान की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है । हालांकि उन्होंने खुद इस बारें में कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन खबर है कि उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है ।