
जैसा की हम सभी जानते हैं कि कलाकार अपने किरदार में जान डालने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं । ऐसे ही कलाकार में से एक कलाकार हैं सुशांत सिंह राजपूत, जिसने अपनी पिछली फ़िल्म एम एस धोनी ; द अनटोल्ड स्टोरी जो कि भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक थी, में अपनी बॉडी लैंगग्विज के लिए जी तोड़ मेहनत की ।
अब अपनी अगली फ़िल्म चंदा मामा दूर के, के लिए सुशांत सिंह राजपूत अपने किरदार में जान डालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं । हमने पहले आपको बताया था कि, सुशांत सिंह राजपूत अपनी अगामी साईंस फ़िक्शन फ़िल्म 'चंदा मामा दूर के' में एक अंतरिक्ष यात्री का किरदार अदा कर रहे हैं । इसके लिए अपनी ट्रेनिंग के रूप में सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में फ़्लाइट सिमुलेशन का लेसन लिया । और अब आगे का प्रशिक्षण लेने के लिए सुशांत सिंह राजपूत नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) जा रहे हैं ।
एक अखबार को दिए एक इंटरव्यू में अपने रोल के बारें मे बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि वह चंदा मामा दूर के, फ़िल्म में एक अंतरिक्ष यात्री का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में अपनी फ़्लाइट सिमुलेशन की ट्रेनिंग खत्म की । एक अंतरिक्ष यात्री की जिंदगी को समझने के लिए फ़िल्म के निर्देशक संजय पूरण सिंह ने उन्हें 15 किताबें और 8 डॉक्यूमेन्टरी दी हैं जिसमें 'फ़ॉर ऑल काइंड' शामिल है जिसमें नासा के अपोलो मिशन उल्लखित हैं । सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि संजय पूरण सिंह के नासा में संपर्क थे इसलिए वह वहां करीब एक महीने बिताएंगे ताकि वह अंतरिक्ष यात्री की बॉडी लैंगग्विज और उनके माइंडसेट को समझ सके । उन्होंने यह भी बताया कि संजय पूरण सिंह ने उन्हें एक बिल्ले के साथ एक यूनिफ़ॉर्म दी है जिसे उन्हें करीब हर दिन पहनना होता है ।
सुशांत सिंह राजपूत के अलावा फ़िल्म चंदा मामा दूर के, में नवाजुद्दीन सिद्दीकि भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे ।
















