पिछले साल दिसंबर में ज़ीरो की रिलीज के साथ साल खत्म करने के बाद, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट नेवीएफएक्स, संगीत और उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कार जीत कर नए साल की शानदार शुरुआत की है । नए वर्ष के आगाज़ के साथ, पुरस्कार के मौसम ने देश को जकड़ लिया है । कठिन प्रयासों के सफलता के साथ, हर पुरस्कार समारोह में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का बोलबाला रहा ।

शाहरुख खान : वीएफएक्स, म्यूजिक और परफॉर्मेंस को लेकर अवॉर्ड सीजन में हर तरफ़ छा गई जीरो

शाहरुख खान की ज़ीरो ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए

जीरो को ज़ी सिने अवार्ड्स के साथ-साथ प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स के रूप में सम्मानित किया गया है । शाहरुख खान को एक बौने व्यक्ति के रूप में दर्शाते हुए, वीएफएक्स टीम ने फ़िल्म के पात्र बउआ सिंह से मेल खाने के लिए अभिनेता की ऊंचाई को कम करने के लिए बहुत दृढ़ता से काम किया था ।

फिल्म में कैटरीना कैफ एक महत्वपूर्ण किरदार बबीता कुमारी की भूमिका में नज़र आईं थी। अपने प्रदर्शन के लिए पुरस्कार अपने नाम करते हुए, कैटरीना को ज़ी सिने अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (महिला) के रूप में सम्मानित किया गया है ।

ज़ीरो में दिल छू लेने वाले गानों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था । आगामी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी सराहना करने के लिए, मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स ने फ़िल्म के गीत "मेरे नाम तू" के लिए अभय जोधपुरकर को आगामी पुरुष गायक से खिताब से नवाज़ा है ।

यह भी पढ़ें : जीरो के फ़्लॉप होने के बाद सदमे में आ गए थे शाहरुख खान इसलिए छोड़ दी सारे जहां से अच्छा, स्क्रीन राइटर अंजुम राजाबली का खुलासा

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फ़िल्म ज़ीरो में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नज़र आये थे । रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ज़ीरो पुरस्कार समारोहों में धूम मचा रहीहै ।