कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने दशहरे के बाद भूल भूलैया 2 की शूटिंग शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी । बता दें कि ये फ़िल्म साल 2007 में आई अक्षय कुमार की हिट फ़िल्म भूल भूलैया का सीक्वल है । इस बार भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन भूतों को भगाते हुए दिखाई देंगे ।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने शुरू की शूटिंग
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर कियारा के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर बताया है कि फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है । कार्तिक द्दारा पोस्ट की गई क्लैपबोर्ड की इस तस्वीर को गौर से देखें तो पाएंगे कि जहां कार्तिक और कियारा ने क्लैपर बोर्ड पकड़ रखा है, वहां उनके हाथ कुछ अजीब से नजर आ रहे हैं ।
View this post on Instagramशुभारंभ! #BhoolBhulaiyaa2 ?? ?? @kiaraaliaadvani ?? @aneesbazmee @bhushankumar @muradkhetani
कुछ समय पहले भूल भूलैया 2 से कार्तिक का लुक सामने आया था जिसमें वे पीले कलर के कपड़ों के साथ गले में रुद्राक्ष की माला और चश्मा लगाए नजर आ रहे थे । एक पोस्टर में तो कार्तिक आर्यन कंकालों के साथ लेटे हुए नजर आए थे ।
यह भी पढ़ें : Bhool Bhulaiyaa 2: न सारा न अनन्या, बल्कि कियारा आडवाणी बनी कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 की पार्टनर
अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही भूल भुलैया 2 को भूषण कुमार, सिने 1 स्टूडियोज के मुराद खेतानी और कृष्णा कुमार द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है । यह फ़िल्म अगले साल 31 जुलाई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















