बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपने फ़ैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते है । लेकिन इस बार उनका फ़ैशन सेंस एक चार साल की बच्ची के कारण सुर्खियों में बना हुआ है । दर असल, हाल ही में रणवीर सिंह ने अपना एक फ़ोटो पोस्ट किया जिसमें वह एक अलग तरह का गॉगल्स लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं । और ऐसा ही एक फ़ोटो महेंद्र सिंह धोनी ने भी पोस्ट किया है जिसमें उनकी चार साल की बेटी जीवा ऐसा ही गॉगल्स लगाए हुए दिखाई दे रही है । रणवीर सिंह और जीवा के एक जैसे गॉगल्स वाले फ़ोटो को खुद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और इसी के साथ रणवीर के फ़ोटो को देख जीवा का क्या रिएक्शन रहा ये भी शेयर किया ।

रणवीर सिंह के फ़ैशन सेंस को टक्कर देने आई महेंद्र सिंह धोनी की 4 साल की 'फैशनिस्टा' बेटी जीवा, ये रहा सबूत !

ट्वीन हुआ रणवीर सिंह और जीवा धोनी का फ़ैशन सेंस

धोनी ने रणवीर और जीवा के फ़ोटो को कोलाज करते हुए पोस्ट कर लिखा, ''जीवा ने रणवीर की तस्वीर देखी और सोचने लगी कि उन्होंने मेरा गॉगल्स क्यों लगाया हुआ है ? फिर वह घर की ऊपरी मंजिल पर गई और अपने गॉगल्स को देखकर को बोली कि मेरा गॉगल्स तो मेरे पास है । आजकल के बच्चे बिल्कुल अलग हैं । साढ़े चार साल की उम्र में मुझे यह पता भी नहीं चलता कि मेरा गॉगल्स किसी से मिलता-जुलता है । मुझे भरोसा है कि अगली बार जब वह रणवीर से मिलेगी तो एक-जैसे गॉगल्स का जिक्र जरूर करेगी ।'

धोनी की इस पोस्ट पर रणबीर ने दिल वाला रिऐक्शन देते हुए कहा, 'हाहाहाहा, फैशनिस्टा Z'। रणवीर के अलावा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी धोनी की इस पोस्ट पर कमेंट किया है । बता दें कि रणवीर ने ये ग्लासेस एले ब्यूटी अवॉर्ड्स के दौरान पहने थे ।

यह भी पढ़ें : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब फ़िल्मी दुनिया में लेने जा रहे हैं एंट्री ?

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही '83 में नजर आएंगे । कबीर खान द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में रणवीर के साथ उनकी रियल लाइफ़ पत्नी दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी । रणवीर की यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्डकप में भारत को मिली जीत पर आधारित है ।