स्वतंत्र विचारों वाले दिग्गज फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा, जिनका विवादों से गहरा नाता है, ने सोशल मीडिया पर अपने शब्दों के बाण से किसी को भी नहीं बख्शा । हर कोई रामू के विवादित ट्वीट्स का शिकार हुआ है । भगवान गणेश से टाइगर श्रॉफ तक, राम गोपाल वर्मा ने सभी के बारे में विवादित ट्वीट्स दिए हैं ।

भले ही राम गोपाल वर्मा ने कुछ दिन पहले ट्विटर अकाउंट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन इंस्टाग्राम पर वह लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं । कल, रामगोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप एक दूसरे को गालों पर किस करते हुए नजर आए । और इसकी जानकारी खुद राम गोपाल वर्मा ने इन तस्वीरों को पोस्ट करके दी । तस्वीर में रामू ने अनुराग को कसकर पकड़ा हुआ हैं और उन्हें किस कर रहे हैं । इसके बाद रामू ने एक और फोटो पोस्ट की जिसमें अनुराग उन्हें किस कर रहे हैं । अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए रामू ने लिखा कि 'मैं अभी एक रेस्त्रां में अनुराग कश्यप से मिला और मेरे गालों पर उनके लिप्स किसी सेक्सी लड़की के लिप्स से ज्यादा बेहतर लगे ।' इन पिक्चर्स को देखकर ये तो कहा जा सकता है कि दोनों का नशे में थे । फिर उन्होंने एक और फोटो पोस्ट किया । इसमें वे अनुराग कश्यप को किस कर रहे हैं । इस फोटो के बारे में उन्होंने लिखा- किस सेक्स करने का एक्सप्रेशन ही नहीं होता। यह प्यार जताने का पवित्र तरीका है । यह मां और संतान, दो गहरे दोस्त, या कड़वाहट से भरे दुश्मनों के बीच भी सकता है, लेकिन मेरा किस अनुराग के सेक्सी दिमाग के लिए है । मैं 'गे' से नफरत करता हूं । मैं हर उस शख्स को नापसंद करता हूं जो महिलाओं को पसंद नहीं करते । मेरा अनुराग से जुड़ाव इसलिए है क्योंकि हम दोनों महिलाओं को पसंद करते हैं । यह किस उसी के लिए है । मुझे परवाह नहीं कि लोग इस बारे में क्या-क्या सोचेंगे, लेकिन हम एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं ।

अतीत में राम गोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप ने सत्या और अन्य फिल्मों में एक साथ काम किया था । दोनों ने अपनी लव-हेट रिलेशनशिप को काफी सार्वजनिक रूप से पेश किया है । हालांकि दोनों के बीच ट्विटर पर एक दूसरे के खिलाफ़ शब्दों के बाण चले थे लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया है और ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं ।

राम गोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप के बारें में आप क्या सोचते हैं, इस बारे में आप अपनी राय यहां दे सकते हैं :