जब फ़ैशन की बात आती है तो, सोनम कपूर को कोई नहीं हरा सकता । सोमवार को सोनम कपूर ने पेरिस फ़ैशन वीक में फ़ैशन डिजाइनर राल्फ एंड रूसो के कल्केशन को पेश करते हुए अपने शाही लुक से सभी को हैरान कर दिया । ब्राइडल व्हाइट गाउन में सोनम कपूर का राजकुमरी लुक हर किसी का दिल जीत ले गया ।

लेकिन कोई भी शो आफ़्टर पार्टी के बिना अधूरा सा लगता है । सोनम कपूर और उनकी बहन रिया कपूर ने प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी राल्फ एंड रूसो के फ़ैशन शो की सफ़लता पर रखी गई पार्टी में शामिल हुई< इस दौरान सोनम ने राल्फ एंड रूसो के डिजाइन किए हुए पिंक कलर के लेस वाले रफ़ल्ड गाउन को पहना जिसमें सोनम किसी परी से कम नहीं लग रही थी । इस पार्टी में सोनम के अलावा कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी और इंटरनेशनल डिजाइनर्स नजर आए । इस लुक में सोनम पिंक टच के साथ मिनिमल मेकअप में दिखीं । सोनम का ये लुक हर किसी का ध्यान उनकी ओर खीच रहा था । इस दौरान सोनम कपूर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनीं । रिया कपूर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “The after party. In @ralphandrusso #hautecouture and @chopard @namratasoni @thehouseofpixels.”

फ़िल्मों की बात करें तो, सोनम कपूर जल्द ही अक्षय कुमार और राधिका आप्टे के साथ फ़िल्म पैडमैन में नजर आएंगी । इस फ़िल्म को ट्विंकल खन्ना द्दारा प्रोड्यूस और आर बाल्की द्दारा निर्देशित किया गया है । यह फ़िल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा, वह अपनी बहन रिया कपूर कि फ़िल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग के लिए भी तैयार है और इस फ़िल्म में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर नजर आएंगी ।