लगता है अभी नन्हें नवाब तैमुर अली खान की छुट्टियां खत्म नहीं हुआ है । केप टाउन और स्विट्ज़रलैंड की वादियों में छुट्टियां मनाने के बाद तैमुर अली खान अब अपनी गॉरजियस मॉमी के साथ पेरिस में घूम रहे है । हाल ही में दोनों की एक क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । मम्मी की गोद में तैमुर अली खान बेहद ही क्यूट लग रहे है ।

तैमुर अली खान इन दिनों अपनी मम्मी के साथ पेरिस घूम रहे हैं
मॉम करीना कपूर ब्लू डैनिम और मस्टर्ड स्वैटर में हर बार की तरह बेहद गॉर्जियस नजर आ रही वहीं उनका लाड़ला तैमुर ब्राउन बूट्स और विंटर जैकेट में बहुत क्यूट लग रहे हैं । मॉमी-बेटे की इस क्यूट सी तस्वीर को करीना की मैनेजर पूनम दमानिया ने शेयर की है । इसे शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘Love in Paris’
इससे पहले तैमुर अपने पापा के साथ स्विट्जरलैंड की वादियों में बर्फबारी का आनंद लेते हुए नजर आए थे । बर्फ़ मेम छुपे तैमुर का स्नो बॉय लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया । बता दें कि तैमुर अब दो साल के हो चुके हैं और उन्होंने अपना दूसरा जन्मदिन अपने मम्मी-पापा के साथ साउथ अफ़्रीका में मनाया था ।
सैफ अली खान का परिवार स्विट्जरलैंड की वादियों में बर्फबारी का आनंद लेता हुआ नजर आया। इंटरनेट पर सैफ और उनके बेटे तैमूर की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वो बर्फ में छिपे हुए नजर आए। उस तस्वीर में तैमूर बहुत क्यूट लगे। अब तैमूर की यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसके पहले तैमूर ने अपना दूसरा जन्मदिन मनाया जिसके लिए वह अपनी मम्मी-पापा के साथ साउथ अफ्रीका गए हुए थे।
यह भी पढ़ें : 'पापा' सैफ़ अली खान के साथ स्विट्जरलैंड में बर्फ़ीले पहाड़ों के बीच तैमूर अली खान की क्यूटनैस पर दिल आ जाएगा
प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो, ट्रिप पर जाने से पहले सैफ़ अपनी लोकप्रिय वेब सीरिज सैक्रेड गेम्स के सीजन 2, की शूटिंग कर रहे थे । वहीं करीना कपूर खान जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म गुड न्यूज और तख्त की शूटिंग शुरु करेंगी । गुड न्यूज में जहां करीना के अपोजिट अक्षय कुमार नजर आएंगे वहीं तख्त एक मल्टीस्टारर फ़िल्म होगी । इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट< जाह्नवी कपूर, विकी कौशल और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी ।
















