
संजय दत्त और रणबीर कपूर, ऐसा लगता है बॉलीवुड के नए बेस्ट फ़्रेंड के रूप में उभर रहे है । दोनों ही एक दूसरे को अपने फ़िल्मी परिवार की वजह से काफ़ी समय से जानते हैं । लेकिन दोनों को एक दूसरे के इतना करीब लाई, संजय दत्त के ऊपर बनने वाली उनकी बायोपिक, जिसमें संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभाने वाले है । इस फ़िल्म को राजकुमार हिरानी द्दारा निर्देशित किया जा रहा है ।

अब उनकी दोस्ती और भी ज्यादा मजबूत हो गई, क्योंकि रणबीर कपूर ने इससे पहले ऐसा किसी भी अभिनेता के लिए नहीं किया । रणबीर कपूर आज संजय दत्त की कमबैक फ़िल्म भूमि के ट्रेलर लॉंच में शामिल हुए । इस तस्वीर में रील लाइफ़ के संजय दत्त और रियल लाइफ़ के संजय दत एक दूसरे के साथ काफ़ी सजह दिखाई दे रहे हैं । रणबीर कपूर की हेयरस्टाइल ठीक संजय दत्त जैसी ही है, जैसी वो किसी जमाने में रखा करते थे और रणबीर का ये लुक इसलिए है क्योंकि इन दिनों वह संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे है ।

इस कार्यक्रम में राजकुमार हिरानी भी शामिल हुए । निर्देशक को इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर के साथ का अवसर मिला और उन्होंने इस मौके पर संजय दत्त को उनकी फ़िल्म के लिए शुभकामनाएं दी । भूमि में संजय दत्त के अलावा अदिति राव हैदरी और शेखर सुमन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी । ओमंग कुमार द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलिज होगी ।
















