सनी देओल पिछले कुछ सालों से बॉक्सऑफ़िस पर एक अदद हिट फ़िल्म के लिए तरस रहे है । बॉक्सऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन करने का उनका हर प्रयास विफ़ल साबित हुआ, यहां तक की उनके पिता धर्मेंद्र और उनके भाई बॉबी देओल की कंपनी भी उन्हें बॉक्सऑफ़िस विफ़लता से बचा नहीं पाई । अभी पिछले हफ़्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई फ़िल्म मोहल्ला अस्सी, जिसमें उन्होंने एक कट्टर हिंदु पंडित जैसा कुछ अलग किरदार निभाने का प्रयास किया,जबरदस्त फ़्लॉप फ़िल्म साबित हुई ।

भैय्याजी सुपरहिट में सनी देओल का कभी न देखा गया अवतार
और अब इस हफ़्ते एक बार फ़िर सनी की एक और फ़िल्म रिलीज होने वाली है, मोहल्ला अस्सी, जिसमें सनी उत्तरप्रदेश के एक ऐसे गैंग्स्टर का किरदार निभा रहे हैं जो बॉलीवुड स्टार बनना चाहता है । निर्देशक नीरज पाठक, जिन्होंने पहले सनी के साथ राइट या रोंग (जिसमें इरफान ने भी अभिनय किया था) नाम की फ़िल्म की थी, का कहना है कि, उनके देओल के साथ काफ़ी अच्छे संबंध है ।
निर्देशक का कहना है कि सनीजी का इस फ़िल्म में कभी न देखा गया अवतार देखने को मिलेगा । मुझे उनके साथ काम करना हमेशा से ही अच्छा लगता है और जब भी मैं उनके साथ शूटिंग करता हूं तो घर जैसा लगता है । वह कम बोलने वाले आदमी है जो अपने काम से अपनी पहचान बनाते है । लेकिन मैं उनकी खामोशी को पढ़ सकता हूं । हम एक दूसरे के साथ काफ़ी अच्छा बॉंड शेयर करते हैं और हम एक दूसरे पर भरोसा करते हैं । वह मुझ पर विश्वास करते हैं और ये बात मुझे और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है ।
सनी इस फ़िल्म में एक यूपी के डॉन बने हैं
सनीजी इस फ़िल्म में एक यूपी के डॉन बने हैं जिसका नाम भैय्याजी है और इसकी शादी यूपी के डॉन की बेटी सपना दुबे से हो जाती है । और उस बेटी का किरदार प्रीति जिंटा निभा रही है । प्रीति का किरदार एक गुस्सैल महिला का जो स्वभाव से शकी है और जिसने भैय्याजी की लाइफ़ को नरक बनाकर रख रखा है । वह उन्हें छो।दकर चली जाती है । उसे वापस अपनी जिंदगी में लाने के लिए भैय्याजी अपनी जिंदगी पर एक फ़िल्म बनाता है । बॉलीवुड गैंगस्टरिज्म से मिलता है ।"
प्रीति जिंटा इस फ़िल्म से एक बार फ़िर अपने पुराने को-स्टार सनी के साथ फ़िल्मी पर्दे पर वापसी कर रही है । निर्देशक नीरज पाठक के अनुसार प्रीति यूपी एक्सेंट के साथ एक निर्दयी किरदार निभा रही है । और प्रीति ने इसे काफ़ी सहजता के साथ निभाया है ।
यह भी पढ़ें : थीएट्रीकल ट्रेलर (भैयाजी सुपरहिट)
नीरज आगे कहते हैं कि, ''प्रीति एक उत्तर प्रदेश वाली महिला का किरदार अदा करती है । वह एक गैंग्स्टर की बेटी का किरदार अदा कर रही है । फ़िल्म में वह सनी की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी । एक तेज-तर्रार पत्नी के किरदार में प्रीति छा जाती है । भैय्याजी सुपरहिट के बाद, उन्हें कोई भी शहरी दिवा के रूप में नहीं देखेगा ।''
















