
यह कहना गलत नहीं होगा कि जब से वरुण धवन ने बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से वह अपनी लगभग हर फ़िल्म में अपनी काबिलियत के झंडे गाड़ रहे है और उनकी लगभग हर फ़िल्म हिट फ़िल्म में शुमार हो रही है । वरुण की हालिया रिलीज फ़िल्म जुड़वा 2, ने 2017 के बॉलीवुड के अपने नवीनतम रिकॉर्ड को तोड़कर बॉलीवुड के सुस्त चरण को बदलकर रख दिया और इसलिए वरुण को एक विशेष सम्मान दिया जा रहा है और जल्द ही अब वरुण का मोम का पुतला बनाया जाएगा ।
वरुण धवन, प्रतिष्ठित मैडम तुसाद (हांगकांग) में मोम का पुतला बनाए जाने वाले नई पीढ़ी के पहले स्टार हैं जिन्हें ये सम्मान प्राप्त हो रहा है । मैडम तुसाद की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, हाल ही में संग्राहालय के कुशल कलाकारों की एक टीम ने उनके वैक्स स्टेच्यू के लिए वरुण का माप लेते हुए सभी जानकारी हासिल की । हमने सुना है कि इस बात से खुश होकर वरुण अपने स्टेच्यू की इस प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है और विभिन्न मामलों में अपने सुझाव दे रहे है ।

संग्राहलय की आधिकारिक वेबसाइट के इस ऐलान के बाद वरुण भी अपना उत्साह छिपा नहीं पा और उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट से यह खबर ट्वीट कर कहा, ''यह सम्मान मिलने पर उन्हें बहुत गर्व है '' संग्रहालय के ट्वीट को उद्धृत करते हुए अभिनेता वरूण धवन ने लिखा है, 'बड़ा सम्मान. वहां आकर अपनी ही मोम की प्रतिमा को निहारने का इंतजार कर रहा हूं. धन्यवाद.' । आपको बता दें कि महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन और नरेंद्र मोदी के बाद वरुण धवन चौथे भारतीय होंगे जिनका पुतला इस संग्रहालय में होगा और ये वरुण धवन के लिए गर्व की बात है ।
हाल ही में वरुण धवन, जुड़वा 2 में नजर आए थे । इसके बाद वरुण ने शुजीत सरकार की अपरम्परागत फ़िल्म अक्टूबर, के लिए सहयोग किया है । इसके अलावा वह अपने मेंटर करण जौहर की अगली प्रोडक्शन फ़िल्म शिद्दत में भी अपनी सबसे पसंदीदा को-स्टार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे ।
















