पिछले महीने रिलीज हुई जग्गा जासूस के बाद रणबीर कपूर अपनी आगामी फ़िल्म संजय दत्त की बायोपिक के महत्वपूर्ण भागों की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुये । रणबीर इस फ़िल्म में संजय दत्त जैसा दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । इस तस्वीर को देखकर आपको इस पर यकीन हो ही जाएगा ।

न्यूयॉर्क में रणबीर कपूर अपनी बॉडी पर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं । फ़िल्म में एक फ़ेज ऐसा आएगा, जब रणबीर को संजय दत्त जैसी भारी-भरकम बॉडी दिखानी होगी, और इसी के लिए रणबीर अपने शरीर पर काम कर रहे हैं । रणबीर कपूर ने अपने ट्रेनर कुणाल गिर की मदद से ऐसी बॉडी बनाई है और अभी भी इस पर मेहनत कर रहे हैं । कुणाल ने अपने न्यूयॉर्क ट्रिप के दौरान के फ़ोटो को शेयर किया जिसमें रणबीर कपूर हू-ब-हू संजय दत्त की स्टाइल में अपनी बाईशेप्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं । इसमें कोई शक नहीं कि उनका नया लुक बहुत ज्यादा प्रभावशाली है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए कुणाल ने लिखा, “Forgot about this pic. One from the NY trip. This was taken hours after we landed in NY from the 16hr flight. We got a mini breakfast and headed straight to gym. When it comes to commitment RK is second to none.”

राजकुमार हिरानी द्दारा निर्देशित संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल, दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर नजर आएंगी । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।