
हमने आपको खबर दी थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को भारत में न्यूजीलैंड के पर्यटन को बढाने के लिए न्यूजीलैंड का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया है । इन दिनों सिद्धार्थ किसी काम के लिए न्यूजीलैंड में हैं ।
जब सिद्धार्थ न्यूजीलैंड पहुंचे, तब उनका बॉलीवुड स्टाइल में बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ । सबसे पहले तो वे, अचानक ही न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की से टकरा गए । और उसके बाद, कुछ बच्चों के ग्रुप और कुछ व्यस्कों ने उनका स्वागत उन्हीं के हिट डांस नंबर 'कर गई चुल्ल' और 'काला चश्मा' के साथ किया । सिद्धार्थ भी कहां रुकने वाले थे उन्होंने भी उन लोगों के साथ कदम से कदम मिलाए और लोगों को अपने डांसिग कोशल की झलक दिखाई ।
फ़िल्मों की बात करें तो, सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही एक एक्शन फ़िल्म जिसका फ़िलहाल के लिए नाम रिलोडेड है, में जैकलिन फर्नांडीज के साथ नजर आएंगे ।
















