Sarkar-3-1

पहले हमने आपको खबर दी थी कि अमिताभ बच्चन इन दिनों राम गोपाल वर्मा की आगामी फ़िल्म सरकार 3 की शूटिंग कर रहे हैं । महानायक इस फ़िल्म में एक एक बड़े राजनीतिज्ञ, सुभाष नागरे की भूमिका अदा कर रहे हैं ।

अमिताभ बच्चन और निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपनी फ़िल्म के सेट से अक्सर कुछ न कुछ फ़ोटो अपने प्रशंसकों के साथ शेयर कर रहे हैं । अमिताभ ने हाल ही में फ़िल्म सरकार 3 के सेट से दो तस्वीरें शेयर की जहां वह शूटिंग के दौरान गणेश चतुर्थी के सीन को शूट कर रहे हैं । यही नहीं अमिताभ ने ये भी बताया कि वह इस फ़िल्म में गणेश आरती भी गाएंगे । तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “- In prayer for SARKAR 3 and the aarti for Ganesh, which I have sung!”

Sarkar-3-2

अमिताभ बच्चन की आगामी फ़िल्म सरकार 3 में मनोज वाजपेयी, यामी गौतम, अमित साध, रोनित रॉय और कई अन्य सितारें नजर आएंगे ।