Priyanka-Chopra-wins-Favorite-Dramatic-TV-Actress-at-Peoples-Choice-Awards-2017-1

बीते हफ़्ते अमेरीकी टीवी सीरिज क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा घायल हो गईं थी, सिर में मामूली सी चोट के बाद अब प्रियंका वापस अपने काम पर लौट आईं है । क्वांटिको के सेट पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद प्रियंका ने पहली बार लॉस एंजिल्स में माइक्रोसॉफ़्ट थियेटर में आयोजित हुए 'पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड 2017' में अपनी पब्लिक एपीरिएंस दी ।

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फ़िर अपने दमदार अभिनय से दुनिया को हैरान कर दिया । 'पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड 2017' में प्रियंका को दूसरी बार सबसे पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है । इस रेस में प्रियंका ने अभिनेत्री एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ा है । आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को क्वांटिको के लिए दूसरी बार लगातार ये अवार्ड मिला है ।

Priyanka-Chopra-wins-Favorite-Dramatic-TV-Actress-at-Peoples-Choice-Awards-20172

प्रियंका ने अवॉर्ड हासिल करने के बाद अपने को-स्टार्स और नॉमिनेट हुए दूसरी एक्ट्रेस को शुक्रिया कहा । उन्होंने अपने फैन्स को भी प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया कहा । प्रियंका ने इस मौके पर एक वीडियो भी शेयर किया और वोटिंग करने वालों को थैक्स कहा । प्रियंका ने वीडियो के साथ लिखा- 'ये आपके बिना संभव नहीं होता । आप सबको बहुत प्यार ।'

रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सब को हैरान कर दिया । अवॉर्ड शो के दौरान प्रियंका बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं । इस मौके पर प्रियंका ने डिजाइनर सैली लापॉइंटे द्दारा डिजाइन की हुई पीच कलर का ट्यूब टॉप और फ्रिन्ज स्कर्ट पहनी हुई थी ।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग फ़िर से शुरू कर दी है ।