_39af3660-ac97-11e5-bc4d-302034fae57a

हम सभी यही जानते हैं कि फ़िल्ममेकर करन जौहर का कोई सानी नहीं है वह हर चीज में पारगंत हैं एक कुशल फ़िल्ममेकर, रिएल्टी शो के जज और टीवी शो के होस्ट होने के नाते करन जौहर एक कुशल डांसर भी हैं ! समय के साथ-साथ करन जौहर का हुनर एक-एक करके सामने आ रहा है और उनके कुशल डांसिंग हुनर से हर कोई हतप्रभ है ।

कई हिट गानों पर अपने डांस का हुनर दिखाने के बाद इस बार करन जौहर ने 'मेरा नाम मैरी है' गाने पर अपने जबरदस्त डांसिंग मूव्स दिखाए ।  यह गाना करन जौहर की ही फ़िल्म ब्रदर में करीना कपूर पर फ़िल्माया गया था । करन जौहर ने इस गाने पर डांस एक आने वाले रिएल्टी शो झलक दिखला जा के सेट पर किया । गौरतलब है कि करन जौहर झलक दिखला जा के जज के रूप में नजर आएंगे वहीं जैकलीन फ़र्नांडीज और कॉरियोग्राफ़र गणेश हेगड़े भी इस शो के जज के रूप में नजर आएंगे ।