pcglobal1

ऐसा लग रहा है की प्रियंका चोपड़ा अब थमने वाली नहीं हैं,  दिन-ब- दिन वो सफ़लता के नए-नए आयाम बनाती जा रही हैं । बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के सितारे आजकल बुलंदियों  पर हैं । बॉलीवुड में राज करने के साथ-साथ वो हॉलीवुड में भी अपना मुकाम बना चुकी हैं । अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे पहले विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम कर, फ़िर गायकी में, उसके बाद हॉलीवुड टीवी शो क्वांटिको में अभिनय का जलवा बिखेर कर और फ़िर हॉलीवुड फ़िल्म  वेबॉच में अपनी कमाल की अदायगी से लोगों का दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हर क्षेत्र में सपने हुनर का परचम लहराया है । और अब प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्‍म क्वांटिको की शूटिंग खत्म कर यूएस में ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल को ह्यू जैकमैन के साथ होस्ट करेंगी, जिसके ब्रांड एम्‍बेसडर अशर होंगे ।

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों को चिह्नित करते हुए यह संगीत समारोह, जिसका उद्देश्य  मोटे तौर पर 2030 तक वैश्विक गरीबी समाप्त करने का था, 2012 में स्थापित किया गया था । यह संगीत समारोह न्यू यॉर्क के सेंट्रल पार्क में 24, 2016 को आयोजित किया जाएगा । इस समारोह में केंड्रिक लैमर, मेटालिका, रिहाना, मेजर लेज़र, अशर, ऐली गॉल्डिंग, सेलेना गोमेज़ जैसी कई नामचीन हस्तियां परफ़ोर्म करेंगी । प्रियंका चोपड़ा इस संगीत समारोह में सेठ मेयर्स, अभिनेता नील पैट्रिक हैरिस, अशर और सलमा हायेक को ज्वांन करेंगी । ट्विटर पर अपनी इस उपलब्धी पर ज्यादा बात करते हुए प्रियंका ने ट्विट किया "I'll be joining @usher and @hughcevans this AM on the @Todayshow to make a very special announcement...tune in @ 8.45AM EST!! #globalcitizen". इसके बाद एक और तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्विट किया,  "Being Global Citizens on the @TODAYshow with @usher and @hughcevans ?? "be the change you want to see".

 

pcglobal2

अशर के साथ होस्टिंग करने पर बात करते हुए प्रियंका ने एक संगीतकार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "So fun "ushering" in the day with you! Lol! Super proud to be hosting #GlobalCitizen with @Usher and so many others!"