फ़िल्मी कलाकारों को खुद को शेप में रखने और स्वस्थ्य रहने के लिए लगातार अलग-अलग तरह के शारीरिक कसरतों को करना पड़ता है । कुछ पाईलेट, एरियल योगा चुनते हैं तो कुछ जिम में कड़े वर्क आउट का सहारा लेते हैं ।

आलिया भट्ट फ़िटनेस के लोकर बेहद उत्साहित हैं । हाल ही में आलिया ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हेंडस्टेंड करती हुई नजर आ रही हैं । आलिया इसमें हेंडस्टेंड के सभी लेवल को पार करने की योजना बना रही हैं । वैसे आलिया ने ये हैंडस्टेंड बहुत ही सहजता के साथ कर दिया । आलिया के इस वीडियो को देख हर कोई अपनी बॉडी को लेकर प्रेरित हो जाएगा । इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “Mission handstand- Level 2! They say practice makes a man perfect.. I say PROGRESS makes a man HAPPY ! Here’s to not being perfect.. but TRYING to be better ? @rakeshyadav13.”

फ़िल्मों की बात करें तो, आलिया भट्ट पिछली बार वरुण धवन के साथ फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नजर आईं थी । आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फ़िल्म ड्रेगन में रणबीर कपूर के साथ और जोया अख्तर की फ़िल्म गुल्ली ब्यॉय में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी ।