
इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आगामी फ़िल्म पैडमेन की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले ही इंदौर में शुरू हुई ।
जैसा की हम सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार एक फिटनेस पसंद इंसान हैं । कई सारे सेलिब्रिटी कई बार अपने प्रशंसकों के साथ अपना रोज का वर्क आउट शेयर करते हुए नजर आते हैं । इस बार अक्षय कुमार ने भी वर्क आउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है लेकिन वो थोड़ा अलग है । इस वीडियो में वर्क आउट करते हुए अक्षय कुमार दर असल जिम में पसीना बहाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि वह चार छोटे-छोटे पग (कुत्ते के बच्चे) के साथ बॉक्सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं । इस वीडियो को जिसने भी देखा, अपना दिल दे बैठा । वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “Today’s workout : boxing with these cute little goons #PugLifeThugLife.”
गौरतलब है कि, अक्षय कुमार जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे ।
Today's workout : boxing with these cute little goons ?? #PugLifeThugLife pic.twitter.com/Fs0KLVxOmi
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 23, 2017
















