जब वामिका गब्बी को आगामी पीरियड ड्रामा सिरीज़, जुबली का हिस्सा बनने की पेशकश की गई तो यह उनके लिए एक ड्रीम भूमिका की तरह था । वामिका भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की एक अभिनेत्री की भूमिका में हैं । यह सिरीज़ भारतीय सिनेमा के विकास के माध्यम से दिखाई देगी । ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में एक साथ देखने वाले परिवार में पली-बढ़ी वामिका ने खुलासा किया कि जब उन्हें जुबली की पेशकश की गई तो उन्होंने इस मौके को जाने नही दिया । यह न केवल उनके लिए अन्न पुरानी यादों को जीवंत करने जैसा था, बल्कि एक अभिनेत्री के रूप में भी एक चुनौती थी ।

वामिका गब्बी ने जुबली में अपने किरदार के लिए 50-60 के दशक की लोकप्रिय फिल्में देखकर ख़ुद को तैयार किया

वामिका गब्बी पीरियड ड्रामा की फैन रही हैं

वामिका कहती हैं, “मैं हमेशा से पीरियड ड्रामा फिल्मों की प्रशंसक रही हूं, खासकर ब्लैक एंड व्हाइट दौर की। एक समय था जब मैं दूरदर्शन में अपने पूरे परिवार के साथ ऐसी फिल्मों का लुत्फ उठाती थी। जब मुझे जुबली की पेशकश की गई, तो मैंने इसे ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार कर लिया, यह अच्छे पुराने दिनों की याद दिलाने जैसा था । मैं उस समय की अभिनेत्रियों से संदर्भ लेने के लिए 50 और 60 के दशक के बीच लोकप्रिय फिल्में देखकर जुबली में किरदार में उतर गई। किरदार की आत्मा पूरी तरह से मेरी है, ताकि यह नकल जैसा न लगे । हालांकि, उनकी बॉडी लैंग्वेज, चेहरे के भाव और डायलॉग डिलीवरी के संदर्भ में, उस दौर की बहुत सारी अभिनेत्रियों ने मुझे प्रेरित किया ।

सीरिज विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्दर्शित है और 7 अप्रैल को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। सिरीज़ में अपारशक्ति खुराना, अदिति राव हैदरी, प्रोसेनजीत चटर्जी, सिद्धांत गुप्ता, नंदीश संधू और राम कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।