स्पेशल ऑप्स के दोनों भागों में अपनी बेहतरीन अदायगी से सभी का दिल जीतने वाले विनय पाठक जल्द ही जी5 की ऑरिजनल फ़िल्म 420 IPC में चार्टर्ड अकाउंटेंट के किरदार में नजर आएं हैं । इस फ़िल्म में उनके अलावा रणवीर शौरी, गुल पनाग और रोहन विनोद मेहरा भी फ़िल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएं हैं । फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों की तारीफ़ें लूट चुका है ऐसे में हर किसी को फ़िल्म के रिलीज होने का इंतजार है । मनीष गुप्ता द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज व राजेश केजरीवाल और गुरपाल सच्चर द्वारा उनके बैनर क्यूरियस डिजिटल पीएल के तहत निर्मित, यह फिल्म एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बंसी केसवानी जिसका किरदार विनय पाठक ने निभाया है, पर केंद्रित है, जिसे एक इकनोमिक ओफ्फेन्स के लिए गिरफ्तार किया गया है । मेहरा पाठक के डिफेंस लॉयर की भूमिका निभाते हैं, जबकि शौरी एक सनकी पारसी पब्लिक प्रोसिक्यूटर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जिसमें पनाग पाठक की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं । विनय पाठक के किरदार ने हमेशा अपने किरदारों से दर्शकों को इंप्रेस किया है ।

विनय पाठक की 420 आईपीसी
फ़िल्म के किरदार के लिए तैयारी के बारें में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, “फ़िल्म की स्क्रिप्ट इतनी अच्छी लिखी थी कि मुझे बाहर जाकर इसके लिए किसी चार्टड अकाउंटेंट से कोई क्लास नहीं लेनी पड़ी । 420 आईपीसी में किरदार पेचीदा नहीं है बल्कि स्क्रिप्ट पेचीदा है । एक अच्छे से लिखी हुई स्क्रिप्ट को यदि आप एक बार से ज्यादा पढ़ें तो वही आपकी तैयारी का एक धरातल होता है । मेरे लिए 420 आईपीसी की कसी हुई स्क्रिप्ट ही इसको करने की वजह थी । मैं कोशिश करता हूं कि मैं ऐसी कहानी से जुड़ू जिसकी कहानी अच्छी तरह से लिखी गई हो और जिसका स्क्रीन प्ले अच्छे से लिखा गया हो और जिस पर कुछ मेहनत की गई हो । क्योंकि सब कुछ उसी पर निर्भर करता है । स्क्रिप्ट का चुस्त दुरस्त होना बहुत जरूरी है । 420 आईपीसी की स्क्रिप्ट जिसने लिखी है सौभाग्य से वही इसके डायरेक्टर है ।”
इंटरव्यू के दौरान जब विनय से पूछा गया कि उनका ऐसा कोई ड्रीम रोल जिसे वह निभाना चाहते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मेरा ड्रीम रोल्स का नहीं अच्छी स्क्रिप्ट का होता है । अच्छी कहानियों और स्क्रिप्ट से जुड़ने की लालसा हमेशा से रही और आगे भी रहेगी । मेरा मानना है कि अच्छे से लिखी गई कहानी और किरदार हमेशा से रोचक रहते हैं । इसलिए तलाश हमेशा अच्छी स्क्रिप्ट की होती है ।”
जब विनय से भेजा फ़्राई की अगली किश्त के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “इसका जवाब तो भेजा फ़्राई के मेकर्स से ही मिल सकता है ।”
अंत में विनय ने 420 आईपीसी के बारें में बार करते हुए कहा कि, “इसमें सटीक स्क्रिप्ट है, चुस्त-दुरस्त पटकथा संवाद है, शानदार कलाकार हैं और गुल पनाग जी की सुंदरता है । इसके अलावा रणवीर शौरी जी हैं जो बेहद कमाल के एक्टर हैं । इसके अलावा एक नया चेहरा देखने को मिलेगा रोहन विनोद मेहरा । इसके अलावा इन सबके साथ मैं भी हूं इनमें ।”
















