कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच जहां एक तरफ देशभर में लॉकडाउन चल रहा है वहीं दूसरी तरफ ये भी देखने को मिल रहा है कि किस तरह से पुलिस और डॉक्टर्स लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं । यही नहीं सोसाइटी की साफ-सफाई के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारी भी लगातार काम में लगे हुए हैं । सभी लोग अपने हिस्से काम पूरी तरह लगन और मन से कर रहे है । इन्हीं सफ़ाई कर्मचारी को अब विद्या बालन ने सराहा है । विद्या बालन सोसायटी में सफ़ाई कर रही महिला कर्मचारी का एक वीडियो शेयर कर उसका शुक्रिया अदा किया है ।

विद्या बालन ने शुर्किया अदा किया
विद्या के इंस्टाग्राम फैन पेज पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें झाड़ू लगा रही एक महिला को विद्या ऊपर से आवाज लगाती हैं और उनका शुक्रिया अदा करती हैं । साथ ही कहती हैं ''गॉड ब्लेस यू.'' विद्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर किया और लिखा- “शुक्रिया, भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा स्वस्थ रखे ।” इस वीडियो में महिला भी विद्या का शुक्रिया कुबूलती और अपना सर हिलाती नजर आ रही है ।
विद्या घर में रहकर अपने फ़ैंस से लगातार अपील कर रही हैं कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं ।
















