कोरोना वायरस ने लगभग पूरी दुनिया को अपने-अपने घरों में कैद कर दिया है । क्या आम लोग क्या सिलेब्स हर कोई इन दिनों अपने घर में बंद रहने को मजबूर हो गया है । सेल्फ़ आइसोलेशन की इस स्थिती से निपटने के लिए बॉलीवुड सितारें अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं । वहीं केजीएफ स्टार यश इस समय को अपनी नन्हीं सी बेटी के साथ खेलकर बिता रहे हैं । यश ने बेटी के साथ बिताए इस पल को अपने सोशल अकाइंट पर शेयर किया है । सोशल डिस्टेंसिंग ने हमें अपने परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका दिया है और हम इसके लिए बहुत आभारी हैं।

केजीएफ स्टार यश का बेटी के साथ क्वालीटी टाइम
यश ने यह अनफ़िल्टर्ड वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है । इस खूबसूरत वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यश अपनी छोटी बेटी को खिला रहे हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी बेटी भी उन्हें वापस खिला रही है । वह थोड़ी ज्यादा जिद्दी है और अपने पिता को ज्यादा खाना खिलाना चाहती है लेकिन खुद ज्यादा खाना नहीं चाहती है !
यह वीडियो निश्चित रूप से सभी का दिल जीत रही है । निस्संदेह, यश घर पर समय बिताने का पूरा आनंद ले रहा है और यह प्यारा वीडियो काफी प्रशंसा बटोर रहा है ।
आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, अभिनेता जल्द के.जी.एफ की दूसरी किस्त में नज़र आएंगे जो 23 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ होने के लिए बिल्कुल तैयार है ।
















