दुनियाभर में 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले हैलोवीन का क्रेज़ न केवल पश्चिमी देशों बल्कि भारत में भी बढ़ता जा रहा है । बॉलीवुड में हैलोवीन पार्टिज आयोजित हुई जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग डरावने और अतरंगी लुक में नज़र आए । बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, जो इन दिनो अपनी आगामी फ़िल्म फोन भूत के प्रमोशन में बिजी हैं, ने भी अलग अंदाज़ में हैलोवीन को सेलिब्रेट किया । हैलोवीन थीम को फोलो करते हुए कैटरीना ने डीसी कॉमिक्स की करेक्टर Harley Quinn का अपना हैलोवीन लुक अपनाया । जिसकी फोटो कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है ।

कैटरीना कैफ़ के लिए डायरेक्टर बनें विकी कौशल
दरअसल, 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फोन भूत के मेकर्स ने स्टारकास्ट और क्रू के लिए हैलोवीन पार्टी आयोजित की जिसमें फ़िल्म की ग्लैमरस भूतनी, कैटरीना पॉपुलर डीसी कॉमिक्स कैरेक्टर हार्ले क्विन के लुक में तैयार हुई । दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान कैटरीना के पति और अभिनेता विकी कौशल ने उनका शानदार निर्देशन किया । इसकी झलक कैटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है ।
हैलोवीन पार्टी के लिए कैटरीना के हार्ले क्विन के लुक के फोटोशूट के दौरान विकी, कैट को डायरेक्शन देते हुए और पोज बताते हुए नजर आ रहे हैं । वहीं कैटरीना भी पति के डायरेक्शन को पूरी तर फॉलो करती दिख रही हैं । कैटरीना ने इसका वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है ।
फोन भूत की बात करें तो, इस फ़िल्म में कैटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे ।
















