अक्सर इंटेंस भूमिका निभाने वाले विकी कौशल फ़िल्म उरी में एक्शन का दबदबा दिखाते हुए नज़र आएंगे । विकी कौशल अपनी हर फिल्म में शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते आये है । बेहद कम समय में दर्शकों के दिलों में घर कर लेने वाला यह कलाकार अब अपनी आगामी फिल्म उरी के साथ जनता का मनोरंजन करने के लिए तैयार है । एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल के नवाबज़ादे विकी कौशल पहली बार किसी फिल्म में भारी-भरकम एक्शन परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे । सर्जिकल हमले पर आधारित उरी में एक्शन की भरमार होगी जिसमें अभिनेता विकी अपने एक्शन से जनता जनार्दन का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे ।

उरी में एक्शन डायरेक्टर के बेटे विकी कौशल करेंगे एक्शन
आरएसवीपी की उरी 2016 की कहानी पर आधारित है जब भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर में उरी शहर के पास चार भारी सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा सर्जिकल हमला किया गया था । इसे "दो दशकों में कश्मीर के सुरक्षा बलों पर हुए सबसे घातक हमले" के रूप में रिपोर्ट किया गया था ।
सितंबर 2016 में हुए नीचतापूर्ण उरी हमले में हमारे कई जवानों ने अपनी जान गवा दी थी । इस घातक हमले के बाद, पाकिस्तान के हिस्से में आने वाले कश्मीर में भारत ने अपना सबसे गुप्त काउंटर विद्रोह अभियान चलाया था ।
अनकही और अनसुनी कहानियों को जनता के सामने रखने के लिए प्रसिद्ध, आरएसवीपी अब उरी पर आधारित फिल्म पेश करने के लिए तैयार है । आदित्य धार द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में विकी कौशल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे ।
अपने इस प्रॉजेक्ट के बारे में बात करते हुए रोनी स्क्रूवाला ने कहा,"उरी एक जुनूनी परियोजना है, एक ऐसी कहानी जिसे बताया जाना चाहिए क्योंकि यह भारत की बुद्धि और सैन्य शक्ति को दर्शाती है इस देश के युवाओं को यह देखना चाहिए कि हमारे असली हीरो कौन हैं ।"
यह भी पढ़ें : विकी कौशल अभिनीत फ़िल्म उरी भारतीय आर्मड फोर्स को एक ट्रिब्यूट है
गौरतलब है कि उरी 11 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
















