साल 2025 की सबसे मचअवेटेड फ़िल्म मानी जाने वाली धुंरधर का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जो पूरे 4 मिनट 7 सेकंड का है । हालांकि फ़िल्म के टीज़र ने पहले ही माहौल सेट कर दिया था लेकिन ट्रेलर ने तो भौकाल ही मचा दिया । ट्रेलर में रणवीर सिंह की विस्फोटक स्क्रीन प्रेज़ेंस, अर्जुन रामपाल का दमदार स्वैग, आर. माधवन की इंटेंसिटी, और संजय दत्त व अक्षय खन्ना का डर पैदा कर देने वाला अंदाज़, ये सब मिलकर धुरंधर को एक जबरदस्त, हाई-इम्पैक्ट फिल्म की श्रेणी में ला खड़ा करते हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर को दमदार एक्शन थ्रिलर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है ।

धुंरधर में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का रोमांस
आज मुंबई के प्रतिष्ठित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में धुरंधर के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित हुआ जिसमें रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, डेब्यूटेंट सारा अर्जुन, निर्देशक आदित्य धर, और फिल्म की निर्माता टीम जियो स्टूडियोज़ की ज्योति देशपांडे और B62 स्टूडियोज़ के लोकेश धर शामिल हुए । ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान धुरंधर से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही सारा अर्जुन की हर किसी ने जमकर तारीफ की ।
धुरंधर में रणवीर सिंह अपने से 20 साल छोटी सारा अर्जुन संग रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं । हालांकि इस बात को लेकर रणवीर सिंह को काफ़ी ट्रोल किया गया था । लेकिन अब धुरंधर ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर ने इन ट्रोल्स को दो टूक जवाब देते हुए कहा, “मैं खुद को लकी मानता हूं कि मैं सारा के इतने खास पल का हिस्सा बना । सारा एक प्रोडिजी है । कुछ लोग होते हैं जिनके अंदर नैचुरल टैलेंट भरा होता है, सारा बिल्कुल वैसी ही है । जैसे हॉलीवुड में एक समय डकोटा फैनिंग आई थीं । सारा ने यह रोल हजारों कैंडिडेट्स को पछाड़कर हासिल किया है । ऐसा लगता है कि सारा इसी के लिए बनी है । स्क्रीन पर ऐसा असर डालती है जैसे कई सालों से कर रही हो । वह उन सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक है जिनके साथ मैंने स्क्रीन शेयर की है । सारा मुझे भी बेहतर दिखाती है । इसके लिए मैं दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं ।”
डायरेक्टर आदित्य धर ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कहा कि सारा इस रोल के लिए परफेक्ट च्वाइस है । साथ ही आदित्य धर ने खुलासा किया कि, “मुकेश छाबड़ा ने फ़ीमेल लीड के लिए 1300 ऑडिशन लिए थे । उनमें सारा सबसे बेहतरीन थीं । इस फ़िल्म के बाद वो रॉकस्टार बनने वाली हैं।”
वहीं ज्योति देशपांडे ने कहा, “सारा फिल्म में कमाल का काम करती हैं और खुद को पूरी तरह साबित करती हैं । असल में वो सभी धुरंधरों में से एक हैं ।”
अंडरवर्ल्ड, जासूसी नेटवर्क और भारत के खुफिया इतिहास की पृष्ठभूमि पर आधारित, धुरंधर में धमाकेदार डायलॉग, रूह कंपाने वाले सीन और शानदार एक्शन सीक्वेंस हैं। हालांकि ट्रेलर में कहानी का सस्पेंस पूरी तरह से बरकरार रखा गया है, जो फ़िल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है । अब ये सस्पेंस 5 दिसंबर को ही खुलेगा जब ये फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी । फिल्म का निर्देशन उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) फेम आदित्य धर ने किया है, जबकि इसे जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है।
















