बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं । कोरोना लॉकडाउन की वजह से वरुण धवन को अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ वर्चुअल सेलिब्रेट करना पड़ा । वरुण धवन, जो इस वक्त अपने परिवार के साथ हैं, ने अपना जन्मदिन हार्ट शेप केक काटकर सेलिब्रेट किया है । अपने जन्मदिन स्पेशल बनाने के लिए वरुण धवन ने बताया कि वह आज 24 अप्रैल की शाम 4 बजे वह अपने फैन्स के साथ लाइव चैट करने जा रहे हैं । फैन्स इस दौरान अपने चहेते स्टार से मनचाहे सवाल पूछ सकते हैं ।

वरुण धवन ने अपनी बर्थडे पर हार्ट शेप केक काटा
वरुण को उनके जन्मदिन पर फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों की ओर से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं । फ़िल्ममेकर करण जौहर ने वरुण को बर्थडे विश करते हुए लिखा, “Happy birthday to my crazy, happy, and lovely child,” इसी के साथ करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण के माथे को चूमते हुए एक तस्वीर भी शेयर की ।

इसके अलावा नोरा फ़तेही ने भी अपने स्ट्रीट डांसर 3डी के को-स्टार वरुण को बर्थडे विश किया ।


















