आज 14 फ़रवरी है यानी वैलेंटाइन, प्रेम दिवस । इस दिन हर कोई इस दिन को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है । बॉलीवुड में भी वैलेंटाइन डे को लेकर खासा क्रेज रहता है । वहीं अभी तक सिंगल स्टेट्स लिए फ़िल्ममेकर करण जौहर ने 14, फ़रवरी वैलेंटाइन डे को अपनी एक दिली इच्छा को सभी के साथ शेयर किया है । सोशल मीडिया पर करण जौहर का ये ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है ।

करण जौहर ने ट्वीट कर बताई अपनी इच्छा
करण ने वैलेंटाइन डे के मौके पर ट्वीट कर लिखा है, ''मैं पिछले 46 सालों से प्यार की तलाश में हूं । अब यह प्यार के लिए वापसी का समय है । उसे मुझे ढूंढना होगा । #ApnaTimeAayega #HappyValentinesDay
I have been looking for love for 46 years! Now it’s payback time for LOVE! It has to find me!!! #ApnaTimeAayega #HappyValentinesDay
— Karan Johar (@karanjohar) February 14, 2019
करण के इस ट्वीट को देखकर लगता है कि उन्हें भी एक साथी की तलाश थी लेकिन दुर्भाग्यवश वो उन्हें मिल नहीं पाया । वैसे यश और रूही जौहर के पिता करण को अपनी मां हीरो जौहर और अपने दोनों बच्चों के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे है । लेकिन मां तो मां होती है करण के इस ट्वीट में उनके अकेलेपन का दुख महसूस कर उनकी मां हीरो जौहर ने उम्मीद जताते हुए लिखा, ''तुम एक अच्छा पाटर्नर डिजर्व करते हो । वैलेंटाइन की बधाई, जल्द ही तुम्हारी विश पूरी होगी ।''
करण जौहर को भी हुआ था प्यार
गौरतलब है कि करण ने अपनी आत्मकथा, एन अनसूटेबल बॉय में खुलासा किया था कि जब वो 20, साल के थे तब उन्होंने पहली बार अपनी वर्जिनिटी को खो दिया था । इससे पहले भी करण ने ये कबूला था कि उन्हें ट्विंकल खन्ना, जो अब अक्षय कुमार की पत्नी है, से प्यार था । ट्विंकल खन्ना और करण बोर्डिंग स्कूल में एक दूसरे के क्लासमेट थे ।
यह भी पढ़ें : दीपवीर की शादी देख करण जौहर के मन में भी उठी 'दुल्हा' बनने की चाह, तो सोनाक्षी सिन्हा भी बनना चाहती हैं 'दुल्हन'
फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो करण के पास इन दिनोम ढेर सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है । जहां उन्होंने अक्षय और करीना कपूर के साथ अपनी आगामी फ़िल्म गुड न्यूज की शूटिंग शुरू कर दी है । वहीं वह जल्द ही अपनी पहली ऐतिहासिक फ़िल्म तख्त की शूटिंग भी जल्द ही शुरू करेंगे ।
















