वैलेंटाइन डे हफ़्ता चल रहा है और पूरे देश के प्रेमी-प्रेमिका इस दिन को अपने-अपने तरीके से मना रहे है । और इस वेलेंटाइन डे के मौके पर पूरे देश को उनका क्रश मिल गया है और वो प्रिया प्रकाश वारियर, जिसकी अदाओं पर पूरा देश मर मिटा है वो भी चंद सेकेंड्स में । सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश वारियर को इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है । चंद सेकेंड्स में प्रिया इंटरनेट पर इतनी ज्यादा लोकप्रिय हो गई हैं कि इस मामले में अब उनकी तुलना क्रिस्टियानो रोनाल्डो और काइली जेनर से की जा रही है ।

आपको बता दें कि 18 साल की प्रिया वारियर केरल की रहने वाली हैं। जिस वायरल वीडियो में वह अपने खूबसूरत एक्सप्रेशन्स का जलवा बिखेरती दिख रही हैं वह एक मलयाली गाना ‘मानिका मलयारा पूवी’ है । यह गाना उनकी आगामी फिल्म ओरू अदार लव का है और इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है । यूट्यूब पर रिलीज होने के दो दिनों के अंदर ही इसके व्यूज 45 लाख तक पहुंच गए हैं और यह लगातार बढ़ रहे हैं । इस फ़िल्म से प्रिया फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं ।
नेशनल क्रश बन गई प्रिया प्रकाश वारियर
वायरल हुई एक क्लिप में प्रिया अपने मस्तीभरे फ़ेशल एक्सप्रेसंस से अपने बॉयफ्रेंड के प्रति प्यार जता रही हैं । वैलेंटाइन वीक में अचानक बेहद खूबसूरत प्रिया अब नेशनल क्रश बन गई हैं । वैसे तो हर किसी का कोई ना कोई क्रश होता है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई लड़की पूरे देश की यानी 'नेशनल क्रश' बन गई हो । अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है तो पहले यह वीडियो देखिए ।
यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग वीडियो वाली लड़की को पहचान जानने के लिए बेचैन हो गए । प्रिया न केवल एक एक्टर हैं बल्कि एक सिंगर भी है । आपको बता दें कि प्रिया उन आम लड़कियों की तरह ही है जो अपने दोस्तों के साथ समय बिताती है, अच्छा खाना पसंद करती है और अपनी स्टाइल से जिंदगी जीना पसंद करती है । तो यहां हम आपको प्रिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखा रहे हैं ।




















