अपोलो हॉस्पिटल्स में सीएसआर की उपाध्यक्ष और यूआरलाइफ की संस्थापक उपासना कोनिडेला और तेलंगाना के सम्मानित राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने ट्राइबल समुदायों के कल्याण में गहरी रुचि व्यक्त की है। दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में सम्मानित पर्सनेलिटी हैं, वे तेलंगाना में ट्राइबल कल्याण पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए संभावित सहयोग को एक्सप्लोर कर रहे हैं।

उपासना कोनिडेला ने ट्राइबल वेलफेयर को किया सपोर्ट
उपासना कोनिडेला को उनके परोपकारी प्रयासों के लिए विश्व स्तर पर जाना जाता है। उन्होंने हमेशा ट्राइबल समुदायों को शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से मुख्यधारा के समाज में एकीकृत करने के महत्व पर जोर दिया है।
इन दो प्रभावशाली हस्तियों के बीच संभावित सहयोग तेलंगाना में ट्राइबल समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनजातीय कल्याण पर उनका साझा फोकस नवीन और प्रभावशाली पहलों को सबसे आगे लाने का वादा करता है।
हमें पूरा विश्वास है कि उनका यह सहयोग ट्राइबल कम्युनिटी को एक अच्छा भविष्य देगा।
















